हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया के फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहले T20I में महिलाओं के लिए स्टेडियम में फ्री एंट्री

Female Fans Entry Free IND vs ZIM Match: भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच रायपुर में पहला T20I मैच होने जा रहा है. इस मैच को लेकर CSCS ने बड़ा फैसला किया है. महिलाओं के लिए इस मैच में फ्री एंट्री रखी गई है.

विज्ञापन
महिला दर्शकों के लिए भारत-जिम्बाब्वे मैच में एंट्री फ्री हो गई है (Image: ANI)

Female Fans Entry Free IND vs ZIM Match: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला T20I मैच रायपुर में खेला जाने वाला है. यह भारतीय महिला टीम के नए दौर की शुरुआत है. हरमनप्रीत कौर के इस्तीफे के बाद स्मृति मंधाना कप्तान के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करने वाली हैं. दोनों महिला टीमों के बीच इस ऐतिहासिक मैच के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने स्टेडियम में महिलाओं की एंट्री मुफ्त कर दी है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के कहने पर यह फैसला लिया गया है.

IND W vs ZIM W मैच को लेकर बड़ा फैसला

16 अक्टूबर यानी आज से भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज की शुरुआत हो जाएगी. इसके बाद 18 और 20 अक्टूबर को क्रमशः अगले दो मैचों का आयोजन होगा. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों महिला टीमों के बीच पहला T20I मैच होगा. छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के अधिकारी हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साई को मैच का न्योता देने गए थे.

विष्णु देव साई ने सुझाव दिया कि महिला टीमों के बीच हो रहे इस मैच में महिला दर्शकों की एंट्री को मुफ्त कर देना चाहिए. इसके बाद CSCS ने फैसला किया कि महिला दर्शकों की एंट्री फ्री होगी. IANS से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया, ‘छत्तीसगढ़ के सीएम ने स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन से T20I मैच का आमंत्रण मिलने के बाद महिलाओं के लिए फ्री एंट्री का सुझाव दिया. यह फैसला सिर्फ सीएम के सुझाव के कारण लिया गया है. नवरात्री चल रही है और T20I मैच के दौरान अधिक महिलाओं के आने की संभावना है, जिससे रायपुर में त्योहार के सीजन का मजा दोगुना हो जाएगा.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड ODI सीरीज में जसप्रीत बुमराह का खेलना मुश्किल, क्या मोहम्मद शमी को मिल सकता है वापसी का मौका?

कितने बजे शुरू होगा IND W vs ZIM W मैच?

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच पहली बार कोई T20I सीरीज आयोजित की जा रही है. इसी वजह से रायपुर में होने वाला पहला T20I मैच खास है. यह मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होगा और दोनों टीमों की कप्तान टॉस के लिए 6:30 बजे मैदान पर आएंगी. बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर इस मैच का लाइव प्रसारण होगा. इसके अलावा फैंस जियोहॉटस्टार पर भी इस मैच को देख सकते हैं. स्मृति मंधाना बतौर फुल टाइम कप्तान पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में उतरेंगी. उनकी नजर जीत के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत करने पर होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND-W vs ZIM-W: कब, कहां और कैसे देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola