Dean Elgar: साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी डीन एल्गर ने करीब 12 सालों तक अपने देश का प्रतिनिधित्व किया. साल 2024 में ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी. उन्होंने आखिरी मैच भारत के खिलाफ ही खेला था. अब उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. उन्होंने बताया है कि वह एसेक्स के लिए अपना आखिरी सीजन इसी साल खेलेंगे. एल्गर ने साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया.
डीन एल्गर ने संन्यास का ऐलान किया
साउथ अफ्रीका के लिए एल्गर ने 18 टेस्ट मैच में कप्तानी की. जनवरी 2024 में उन्होंने अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में भारत के खिलाफ केपटाउन में कप्तानी की थी, जब नियामित कप्तान टेम्बा बावुमा इस मैच से बाहर हो गए थे. एल्गर ने साउथ अफ्रीका के लिए शानदार भूमिका निभाई. हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप के लिए एसेक्स के साथ करार किया था. उन्होंने इस टीम के लिए भी खूब रन बनाए. लेकिन अब वह क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेंगे.
क्यों ले रहे हैं संन्यास?
एल्गर ने बताया है कि वह प्रोफेशनल क्रिकेट से क्यों संन्यास ले रहे हैं. उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि अब मेरे लिए सही समय आ गया है. मैं अब यंग नहीं रहा और 39 साल का हो गया हूं, घर पर मेरे परिवार की कई जिम्मेदारियां भी हैं, मेरा बच्चा जो अभी छोटा है लेकिन बहुत तेजी से बड़ा हो रहा है. अब मेरे लिए घर पर रहने और अपने साथी और बच्चों के लिए समय निकालने का समय आ गया है. अब तक मेरा शानदार सफर रहा. लेकिन सीजन के अंत में मैं संन्यास ले लूंगा.”
करियर पर एक नजर
डीन एल्गर ने साउथ अफ्रीका के लिए साल 2012 से 2024 तक प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने 86 टेस्ट मैच खेलते हुए 37.92 की औसत के साथ 5347 रन बनाए हैं. एल्गर ने इस दौरान 14 शतक और 23 अर्धशतक लगाए. इसके अलावा 8 वनडे मैच में उन्होंने 17.33 की औसत के साथ 104 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: रवींद्र जडेजा का अनचाहा रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल के मामले में सबसे आगे
फर्स्ट क्लास मैच में उनका आंकड़ा शानदार रहा. उन्होंने 279 मैच में 41.90 की औसत के साथ 18981 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 55 शतक और 77 अर्धशतक निकले. वहीं, 178 लिस्ट A मैच में एल्गर ने 43.50 की औसत के साथ 6264 रन बनाए. उन्होंने 10 शतक और 45 अर्धशतक भी अपने नाम किए. इसके अलावा 104 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 2594 रन बनाने के अलावा 16 अर्धशतक भी बनाए.
ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: भारत में कब-कहां और कैसे देखें इंग्लैंड-पाकिस्तान का दूसरा टेस्ट मैच? जानें सभी डिटेल्स
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
31 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
35 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines