हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें...', पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने उड़ाई PSL की धज्जियां, IPL से तुलना पर दिया मुंहतोड़ जवाब

Ahmed Shehzad Slams PSL-IPL Comparison: कई पाकिस्तानी फैंस हमेशा ही PSL की तुलना इंडियन प्रीमियर लीग से करते हैं. हाल ही में राइली रूसो ने भी PSL को बेहतर बता दिया था. अब उन सभी को पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने करारा जवाब दिया है.

विज्ञापन
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा बयान

Ahmed Shehzad Slams PSL-IPL Comparison: IPL दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी लीग है. पाकिस्तानी फैंस आमतौर PSL की तुलना इंडियन प्रीमियर लीग से करते हैं और अपने टूर्नामेंट को ज्यादा बेहतर बताते हैं. हाल ही में एक साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने PSL को IPL से बेहतर बता दिया था. अब इसी को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने बात की. उन्होंने अपने पाकिस्तानी फैंस को आईना दिखाया और PSL की धज्जियां उड़ाई. शहजाद ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान सुपर लीग की IPL से कोई तुलना नहीं है.

‘मौका मिलेगा, तो हर कोई IPL खेलेगा’

अहमद शहजाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर PSL और IPL की तुलना के सवालों को बंद करने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि अगर किसी खिलाड़ी को मौका मिलेगा, तो वो IPL को ही चुनेगा. उन्होंने बताया कि PSL में सिर्फ IPL से रिटायर हुए या अनसोल्ड रहे खिलाड़ी ही खेलते हैं. उन्होंने कहा, ‘PSL में सिर्फ वो खिलाड़ी बचे हैं, जो IPL से रिटायर हो गए हैं, अनसोल्ड गए या उनका वहां कोई भविष्य नहीं है. आप उदाहरण के लिए डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ को ले सकते हैं. अगर किसी के पास मौका होगा, तो वह सिर्फ IPL ही खेलेगा. आप ऐसे कितने खिलाड़ी बैन कर देंगे?’

ये भी पढ़ें:- भारत की T20 टीम में होगा बड़ा बदलाव? वैभव सूर्यवंशी समेत इन 7 नए खिलाड़ियों की हो सकती है एंट्री

विज्ञापन

राइली रूसो को भी दिया जवाब

अहमद शहजाद ने राइली रूसो को भी मुंहतोड़ जवाब दिया. उन्होंने रूसो को अपने प्रदर्शन पर फोकस करने की सलाह दी. शहजाद ने बताया कि अगर कोई खिलाड़ी PSL खेल रहा है, तो उसकी ही तारीफ करेगा. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा, ‘आप राइली रूसो को देख सकते हैं. उनका PSL में प्रदर्शन कुछ खास नहीं है और उन्होंने सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें की हैं. उनसे IPL के बारे में पूछा गया. वो PSL खेल रहे हैं, ऐसे में वो IPL की तारीफ नहीं कर सकते हैं. इसी वजह से उन्होंने कह दिया कि IPL एक बॉलीवुड फिल्म की तरह है. PSL में असली क्रिकेट हो रहा है.’

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: विराट-रोहित समेत इन 5 खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टीमों की टेंशन! जानिए कब कर सकते हैं वापसी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola