IPL 2026: विराट-रोहित समेत इन 5 खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टीमों की टेंशन! जानिए कब कर सकते हैं वापसी
Players Injury Update: आईपीएल 2026 के बीच विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं. इसी वजह से टीमों की टेंशन बढ़ी हुई है. आइए जानते हैं कि ये खिलाड़ी कब तक वापसी कर सकते हैं.

Players Injury Update: IPL 2026 की शुरुआत से ही कई टीमों को चोटिल खिलाड़ियों के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ा है. सैम करन, नाथन एलिस और हर्षित राणा जैसे कुछ बड़े खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, वहीं कुछ खिलाड़ी सिर्फ शुरुआती मैचों से बाहर रहे. टूर्नामेंट के बीच भी कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं. हर कोई जानना चाहता है कि इन खिलाड़ियों की चोट कितनी गहरी है और वो कब तक मैदान पर वापसी कर सकते हैं. आइए 5 बड़े खिलाड़ियों की चोट पर आए अपडेट के बारे में जानते हैं.
रोहित शर्मा
2 / 6मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को RCB के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी. इसी वजह से वो रिटायर होकर पवेलियन लौट गए थे. अब उनके PBKS के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस है. उन्हें स्कैन के लिए जाना होगा. इसके बाद पता चलेगा कि उनकी चोट कितनी गंभीर है. एक-दो मैचों के बाद वो फिर मैदान पर उतर सकते हैं.
विराट कोहली
3 / 6मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में विराट कोहली को एंकल में समस्या आई थी. इसी वजह से वो फील्डिंग करने नहीं आए थे. विराट ने LSG के खिलाफ मैच से पहले पट्टी लगाकर अभ्यास किया. बताया जा रहा है कि विराट लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेल सकते हैं.
मिचेल स्टार्क
4 / 6दिल्ली कैपिटल्स के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क IPL के शुरुआती मैचों से चोट के कारण बाहर हो गए थे. उन्हें कंधे और कोहनी में समस्या है. बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल के बाद स्टार्क उपलब्ध होंगे. उनके आने से दिल्ली कैपिटल्स की टीम मजबूत हो जाएगी.
एमएस धोनी
5 / 6CSK के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को काफ स्ट्रेन (पिंडली) हुआ था. इसी वजह से एमएस धोनी अब तक बाहर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान अब फिट हो चुके हैं और वो 18 अप्रैल को SRH के खिलाफ खेल सकते हैं.
पैट कमिंस
6 / 6SRH के कप्तान पैट कमिंस IPL 2026 की शुरुआत से पहले फिट नहीं हो पाए थे. अभी वो ऑस्ट्रेलिया में अपना फिटनेस टेस्ट कराने गए हैं. अगर वो पास हो जाते हैं, तो SRH के लिए 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेल सकते हैं.