DC में वापसी पर ऋषभ पंत को हुआ करोड़ों का नुकसान, LSG ने आधे पैसों में लिया ये मैच विनर, जानें इस IPL ट्रेड की 'इनसाइड' स्टोरी

Rishabh Pant: IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गए हैं और ट्रेड के जरिए कुलदीप यादव LSG में शामिल हो गए हैं. DC में शामिल होते ही पंत को करोड़ों का नुकसान हो गया है. आइए इस ट्रेड की इनसाइड स्टोरी जानते हैं.

Rishabh Pant

पंत को करोड़ों का नुकसान (Image: AI Generated and Instagram/rishabpant)

Rishabh Pant: IPL 2026 के समापन के बाद टीमों ने अगले सीजन की तैयारी कर ली है. ऋषभ पंत ट्रेड के जरिए एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गए हैं. उनका लखनऊ सुपर जायंट्स से सफर खत्म हो गया है. LSG ने ट्रेड के जरिए पंत के बदले भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल किया है. पंत भले ही अपनी पुरानी टीम में लौट आए हैं, लेकिन उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है.

विज्ञापन

IPL 2027 से पहले ट्रेड की क्या है कहानी?

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम में ऋषभ पंत की वापसी हो गई है. IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. इसी वजह से LSG ने उन्हें ट्रेड करने का फैसला किया और DC के साथ उनकी डील पक्की हो गई.

विज्ञापन

पंत 15 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने हैं. उनकी IPL सैलरी में 12 करोड़ रुपये की कटौती हुई है. पिछले दो सीजन के मुकाबले अब IPL 2027 में उन्हें करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ेगा. शायद पंत ने यह ट्रेड इसलिए स्वीकार किया, क्योंकि पिछले दो वर्षों से उनकी फॉर्म अच्छी नहीं रही थी.

विज्ञापन

LSG ने आधे पैसों में कुलदीप यादव को किया टीम में शामिल

लखनऊ सुपर जायंट्स ने कुलदीप यादव को 13.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. LSG ने पंत के बदले कुलदीप यादव को शामिल करके 13.5 करोड़ रुपये बचाए हैं. पंत के मुकाबले आधी कीमत में उन्हें टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज मिल गए. ऋषभ पंत को भले ही आर्थिक नुकसान हुआ हो, लेकिन कुलदीप यादव को एक तरह से फायदा हुआ है. उन्हें DC की ओर से IPL खेलने के लिए 13.25 करोड़ रुपये मिल रहे थे और LSG में अब उन्हें 13.50 करोड़ रुपये मिलेंगे. इस तरह उन्हें 25 लाख रुपये का फायदा होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ