हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 के बीच भारतीय खिलाड़ी का हुआ निधन, केएल राहुल और मनीष पांडे के साथ बने थे चैंपियन 

IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बहुत ही बुरी खबर आई है. भारतीय टीम के स्टार केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, रोबिन उथप्पा और मनीष पांडे के साथ खेलने वाले 39 वर्षीय खिलाड़ी का निधन हो गया है. जिसके कारण ही पूरा क्रिकेट जगत शोक में है.

विज्ञापन
2014 karnataka ranji team

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट जगत का दिल तोड़ने वाली खबर आज के दिन सामने आई है. कर्नाटक को रणजी ट्रॉफी 2014-15 में चैंपियन बनाने वाली टीम में खेले तेज गेंदबाज का सिर्फ 39 वर्ष की उम्र में ही निधन हो गया है. इस खबर को सुनने के बाद सभी खिलाड़ी बहुत दुखी हैं. इस तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया के लिए कई स्टार खिलाड़ियों के साथ भी घरेलू क्रिकेट में खेला था. उन्होंने लंबे समय से नहीं खेला था. हालांकि वो कर्नाटक की लोकल लीग में नजर आते थे.  

कर्नाटक के खिलाड़ी का हुआ निधन 

तेज गेंदबाज एसएल अक्षय को कर्नाटक के डिवीजन गेम खेलते हुए हार्ट अटैक आया. जिसके बाद सिर्फ 39 वर्ष की उम्र में ही उनका निधन हो गया. जिसके बारे में पूर्व भारतीय खिलाड़ी डोडा गणेश ने सोशल मीडिया पर बताया. एसएल अक्षय रणजी ट्रॉफी 2014-15 में कर्नाटक की टीम का हिस्सा थे. हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 6 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने 28.11 की औसत से 18 विकेट अपने नाम किया था. वहीं 3 लिस्ट ए मैचों में अक्षय को 22.16 की औसत से 6 विकेट मिले थे. इतना ही नहीं 9 टी-20 मुकाबले में अक्षय ने 26.37 की औसत से 8 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी. हालांकि 2013 के बाद उन्हें कर्नाटक की टीम में मौका नहीं मिला था.  

ये भी पढ़ें: करो या मरो मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी हुए बुरी तरह फेल, एक गलती पड़ गई भारी

विज्ञापन

मैदान पर आया था हार्ट अटैक 

खबरों के मुताबिक एसएल अक्षय ने अपने कोटे के 4 ओवर डिवीजन मैच में फेंके. उसके बाद वो स्लिप में फील्डिंग करने के लिए गए. जहां पर उन्हें चक्कर आया, तो पवेलियन की तरफ आराम करने के लिए गए. जहां पर वो अचानक गिर पड़े. जिसके उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. खिलाड़ी के अलावा उन्होंने हाल के समय में कर्नाटक की अंडर-19 टीम के लिए कोच की भी भूमिका निभाई थी. बहुत ही कम समय में वो युवा खिलाड़ियों के फेवरेट बन गए थे. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने बना दिया नया World Record, इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola