करो या मरो मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी हुए बुरी तरह फेल, एक गलती पड़ गई भारी
आईपीएल 2026 में 24 मई को राजस्थान रॉयल्स करो या मरो का मुकाबला खेल रही है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप हो गए. उन्होंने दीपक चाहर की गेंद पर बड़ी गलती कर दी, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा.

आईपीएल 2026 में 24 मई को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. मुंबई ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स को खराब शुरुआत मिली. वैभव सूर्यवंशी इस मैच में फ्लॉप हो गए हैं. उन्हें एक गलती भारी पड़ी और आउट होकर पवेलियन लौट गए.
करो या मरो का मुकाबला
2 / 6राजस्थान को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए ये मैच जीतना जरूरी थी. लेकिन करो या मरो मुकाबले में वैभव का बल्ला नहीं चला. उन्होंने आज खराब बल्लेबाजी की और राजस्थान को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके. उन्होंने 6 गेंदों में 4 रन बनाए और दीपक चाहर ने अपना शिकार बनाया. ये भी पढ़ें: IPL 2026: MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जसप्रीत बुमराह को क्यों किया प्लेइंग 11 से बाहर? सामने आई चौंकाने वाली वजह!
वैभव ने की बड़ी गलती
3 / 64.1 ओवर में वैभव ने दीपक चाहर की गेंद पर बिना लेंथ लाइन को पहचाने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया. लेकिन गेंद हवा में चली गई और नमनधीर ने कैच पकड़ लिया. ये भी पढ़ें: IPL 2026: कौन हैं राजस्थान रॉयल्स की ये हसीन एंकर?
राजस्थान ने बनाए 205 रन
4 / 6हालांकि राजस्थान ने इसके बाद भी 20 ओवर में बड़ा स्कोर बनाया. राजस्थान ने 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 26 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली.
वैभव सूर्यवंशी का शानदार सीजन
5 / 6वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन 14 मैचों की 14 पारियों में 41.64 की औसत के साथ 583 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक अपने नाम किए. उन्होंने 50 चौके के अलावा 53 छक्के अपने नाम किए हैं.
अंक तालिका में कहां हैं राजस्थान?
6 / 6राजस्थान के पास फिलहाल अंक तालिका में 14 अंक हैं. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान को मुंबई के खिलाफ मुकाबला जीतना ही होगा. अगर राजस्थान, मुंबई के सामने घुटने टेक देती है तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी.