Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में खेलने का मौका मिला. ईशान किशन को पहले मैच में चोट आई थी, जिस वजह से वह दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए. इसी वजह से प्लेइंग 11 में उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिला. सूर्यवंशी ओपनर हैं लेकिन उन्हें दूसरे T20I में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतारा गया. टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया. इसी को लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने दूसरे T20I में वैभव की असफलता का ठीकरा टीम मैनेजमेंट पर फोड़ा.
वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले मुरली कार्तिक?
वैभव सूर्यवंशी को दूसरे T20I में ओपनिंग करने का मौका नहीं मिला, जिस वजह से सोनी स्पोर्ट्स शो पर मुरली कार्तिक नाराज नजर आए. उनका मानना था कि वैभव युवा खिलाड़ी हैं और नंबर 3 जैसी महत्वपूर्ण बैटिंग पोजीशन पर किसी अनुभवी बल्लेबाज को उतरना चाहिए था. कार्तिक ने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी कहां अच्छे हैं? वह ओपनर के रूप में बहुत अच्छे हैं. वह मिडिल ऑर्डर में नहीं खेले. वो छोटे बच्चे हैं. अभी तक उन्होंने एक ही तरह से बल्लेबाजी की है. इसी वजह से आपको अनुभवी खिलाड़ी रखने चाहिए थे, ताकि वे अलग-अलग भूमिकाओं में खेल सकें. यह अलग बात है कि आपने मैच जीता लेकिन अगर आप सूर्यवंशी को मौका दे रहे हैं, तो फिर उन्हें ओपनिंग करनी चाहिए.’
ये भी पढ़ें:- 2 पारी, 4 रन… न्यूजीलैंड A के खिलाफ फ्लॉप हुए केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल ने भी किया निराश
मुरली कार्तिक ने आगे कहा, ‘संजू सैमसन वह विकल्प हो सकते थे. वह अलग-अलग पोजीशन पर खेल सकते हैं. लोग कहते हैं कि सिर्फ वो ही क्यों? अगर आप अनुभवी खिलाड़ी हैं, तो फिर आपको इस तरह की भूमिकाएं निभानी चाहिए, खासकर तब, जब वैभव सूर्यवंशी खेल रहे हों. अगर वैभव सूर्यवंशी नहीं खेलते, तो चीजें अलग हो सकती थीं. शिवम दुबे खेल सकते थे और आप उन्हें मिडिल ऑर्डर में जगह दे सकते थे.’
वैभव सूर्यवंशी के पास एक और मौका?
ईशान किशन चोटिल होने के कारण दूसरे T20I मैच से बाहर हो गए थे. हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, किशन पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और वे तीसरे T20I में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे. अभी ICC का नंबर 1 T20I बल्लेबाज पूरी तरह फिट नहीं हुआ है. इसी वजह से तीसरे T20I मैच में भी वैभव सूर्यवंशी ही खेल सकते हैं. दूसरे T20I में भले ही वैभव ने सिर्फ 4 रन बनाए, लेकिन तीसरे मैच में उनसे एक बड़े स्कोर की उम्मीद होगी.
ये भी पढ़ें:- क्या एमएस धोनी खेलेंगे IPL 2027? CSK के दिग्गज ने खुद दिया अपने फ्यूचर को लेकर बड़ा हिंट
संबंधित खबरें
तीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा
43 mins agoअभिषेक बने एक साल में 1000 से ज्यादा T20I रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर
55 mins agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
1 hr agoदेवदत्त पडिक्कल ने कराई इंडिया ए टीम की वापसी, सुदर्शन का भी मिला साथ
1 hr agoतीसरे T20I में भारत की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये खिलाड़ी
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, तीसरा T20I भी नहीं खेलेंगे ईशान किशन
3 hrs ago2 पारी, 4 रन... न्यूजीलैंड A के खिलाफ फ्लॉप हुए केएल राहुल
3 hrs agoक्या धोनी खेलेंगे IPL 2027? CSK दिग्गज ने खुद दिया फ्यूचर पर जवाब
4 hrs agoटीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड ने बदला स्क्वाड
6 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में हुई पूर्व RR कोच स्टेफन जोन्स की एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines