News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Dinesh Karthik India All Time T20I Playing XI: दिनेश कार्तिक को कौन नहीं जानता, इस दिग्गज ने सालों तक टीम इंडिया के लिए खेला. आईपीएल में जलवा दिखाया और इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी वो क्रिकेट से जुड़े हुए हैं.अब वो बतौर कॉमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर नजर आते हैं. इस बार डीके अपने एक खास फैसले की वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने भारत की ऑल टाइम बेस्ट टी-20 इंटरनेशनल प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें टीम के पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों को भी जगह दी है.
भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भारत की ऑलटाइम बेस्ट टी-20 इंटरनेशनल प्लेइंग इलेवन की कमान एमएस धोनी को सौंपी है, जिन्होंने भारत को 2007 का टी20 विश्व कप और 2011 का वनडे विश्व कप दिलाया था. वो देश के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं. धोनी एक बेहतर कप्तान के साथ बढ़िया फिनिशिर और विकेटीपर रहे, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया को अकेले के दम पर कई मैच जिताए.
Big names 🔥 Bold calls 😎
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 6, 2025
Watch @DineshKarthik build his all-time India T20I XI, here 👇🏾#India pic.twitter.com/vxMQlFwsPE
हैरानी की बात ये है कि डीके की इस प्लेइंग 11 में टी20 के 2 स्टार बॉलर नहीं. ये वही बॉलर हैं, जिन्होंने भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. नंबर एक पर अर्शदीप सिंह और नंबर 2 पर युजी चहल हैं. इन दोनों को ही डीके ने जगह नहीं दी है.
क्रिकबज से बातचीत के दौरान चुनी गई इस टीम के लिए दिनेश कार्तिक ने रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा ओपन बनाया है. अभिषेक मौजूदा टीम का हिस्सा हैं और एशिया कप 2025 में बल्ले से तबाही मचाते दिखेंगे, वहीं रोहित संन्यास ले चुके हैं. उनके नाम टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 4231 रन दर्ज हैं, जबकि अभिषेक 17 मैचों में 2 शतकों के दम पर 535 रन किए हैं.
Dinesh Karthik picks his all-time Indian T20I team on Cricbuzz.
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 6, 2025
– MS DHONI AS CAPTAIN. 🐐 pic.twitter.com/nCccTf3YCQ
डीके ने मिडिल ऑर्डर में नंबर तीन पर विराट कोहली चौथे पर सूर्यकुमार यादव और नंबर 5 पर युवराज सिंह को रखा है. ये सभी खिलाड़ी अकेले के दम पर मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते है. खास बात ये है कि कार्तिक ने टीम में दो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल चुने हैं. जो गेंद और बल्ले दोनों से मैच जिता सकते हैं.
अगर बॉलिंग डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो 1 स्पेशलिस्ट स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसे स्टार तेज गेंदबाज की कमान संभालेंगे.
अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार.
ये भी पढ़ें: IPL में प्रीति जिंटा की दरियादिली का खुलासा, अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए बदलवा दिया ‘Man of the Match’ अवॉर्ड
Asia Cup 2025 से पहले Shreyas Iyer को मिली खुशखबरी, कप्तानी को लेकर आई बड़ी खबर
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।