हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL में खिलाड़ियों के 'पर्ची सेलिब्रेशन' पर लगेगा बैन? BCCI के सामने हो गई चौंकाने वाली अपील!

Big Appeal to BCCI: IPL 2026 में पर्ची सेलिब्रेशन काफी वायरल हुआ है. अलग-अलग खिलाड़ियों ने पर्ची निकालकर सेलिब्रेट किया है. आकाश सिंह ने हाल ही में CSK के खिलाफ कुछ ऐसा ही किया था. इसी पर बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने BCCI से पर्ची सेलिब्रेशन को बैन करने की अपील कर दी है.

विज्ञापन
BCCI से हुई बड़ी अपील

Big Appeal to BCCI: IPL 2026 में पर्ची सेलिब्रेशन काफी चर्चा का विषय बना है. अलग-अलग खिलाड़ियों ने मैच के दौरान चिट निकालकर सेलिब्रेट किया है, जिस पर कुछ लिखा हुआ होता है. लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 मई को मैच के दौरान तीन विकेट झटके. उन्होंने संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल को आउट करने के बाद पर्ची निकालकर जश्न मनाया. इसी के बाद अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने BCCI से इस सेलिब्रेशन को बैन करने की अपील कर दी है.

पर्ची सेलिब्रेशन बैन करने की हुई मांग

आकाश सिंह का पर्ची सेलिब्रेशन अंबाती रायडू, डेल स्टेन समेत कई सारे क्रिकेटर्स को पसंद नहीं आया है. ESPNCricinfo के शो पर अंबाती ने आकाश के सेलिब्रेशन की जमकर आलोचना की और बताया कि इस तरह के पर्ची सेलिब्रेशन को बैन कर देना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ यह जानना चाहता हूं कि उन्होंने कैसे सोचा कि यह शानदार तरीका होगा. मैं इसे टीवी पर दिखाऊंगा, तो सभी को लगेगा कि मैं कितना कूल हूं. मैं यह भी जानना चाहता हूं कि उनके ऐसे कौन से दोस्त हैं, जिन्होंने उनके इस आईडिया की तारीफ की और कहा कि यह बढ़िया विचार है.’

अंबाती रायडू ने आगे कहा, ‘यह सिर्फ उनका सोचने का तरीका हो सकता है और लोगों को शायद यह अच्छा नहीं लगे. यह बचकाना लग रहा था. मुझे लगता है कि उन्हें इस चिट सेलिब्रेशन को बैन कर देना चाहिए. इसका कोई मतलब नहीं बनता. उन्हें चिट लाने की जरूरत नहीं है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: RCB के हाथ में CSK की किस्मत! प्लेऑफ के लिए KKR भी ठोक रही दावेदारी, जानें सभी टीमों का समीकरण

आकाश सिंह की पर्ची पर क्या लिखा था?

आकाश सिंह ने जब पर्ची निकाली, तो एकदम साफ नहीं दिखा. हालांकि, बाद में जब रिप्ले चलाए गए, तब पता चला कि उन्होंने क्या लिखा है. पर्ची पर लिखा था, ‘अक्की ऑन फायर, आकाश को पता है कि टी20 मैच में विकेट कैसे झटके जाते हैं.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: CSK के लिए जानबूझकर नहीं खेल रहे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola