IPL 2026: RCB के हाथ में CSK की किस्मत! प्लेऑफ के लिए KKR भी ठोक रही दावेदारी, जानें सभी टीमों का समीकरण

IPL All Team Playoff Scenario: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस रोमांचक नजर आ रही है. CSK, RR, SRH, PBKS, KKR और DC अभी रेस में बनी हुई हैं. आइए सभी टीमों के प्लेऑफ में जाने की संभावना पर नजर डालते हैं.

RCB CSK
1 / 8

IPL All Team Playoff Scenario: IPL 2026 में लीग स्टेज के मैच अंतिम चरण में हैं. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. अभी कई टीमें प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं. कुछ टीमों के लिए प्लेऑफ की राह आसान नजर आ रही है, वहीं कुछ फ्रेंचाइजी की किस्मत दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर है. आइए सभी टीमों के प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावना पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 96.5%

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 96.5%2 / 8

RCB प्लेऑफ में जगह बनाने की सबसे बड़ी दावेदार नजर आ रही है. उन्होंने 12 मैचों में से 8 में जीत दर्ज की है और उनका नेट रन रेट बेहतरीन है. उन्हें रोक पाना मुश्किल है.

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस - 96%

गुजरात टाइटंस - 96%3 / 8

RCB की तरह ही गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में जगह बनाना पक्का नजर आ रहा है. उन्होंने 13 मैचों में से 8 में जीत हासिल की है और उनके टॉप 4 में जगह बनाने की संभावना 96% है.

सनराइजर्स हैदराबाद - 70%

सनराइजर्स हैदराबाद - 70%4 / 8

सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 मैचों में हिस्सा लिया है और उन्हें 7 जीत मिली है. प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उन्हें अगले दो में से एक मुकाबले में जीत की सख्त जरूरत है. उनके टॉप 4 में पहुंचने की संभावना 70% है.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स - 47.4%

पंजाब किंग्स - 47.4%5 / 8

पंजाब किंग्स को भले ही पिछले 5 मैचों में हार मिली है लेकिन उनके प्लेऑफ में जाने की संभावना 47.4% है. पंजाब किंग्स अभी 13 अंकों पर है और वो अगले दोनों मैच जीतकर टॉप 4 में जगह पक्की करना चाहेंगे.

राजस्थान रॉयल्स - 51.2%

राजस्थान रॉयल्स - 51.2%6 / 8

राजस्थान रॉयल्स ने 11 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है और अगर अगले तीन में से दो मैचों में उनकी जीत हो गई, तो वो प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकते हैं.

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स - 28%

चेन्नई सुपर किंग्स - 28%7 / 8

चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 मैचों में हिस्सा लिया है और 6 में उन्हें जीत मिली है. उन्हें अपने अगले दो मैच जीतने की सख्त जरूरत है. उन्हें यह उम्मीद करनी होगी कि PBKS अपने अगले दो मैच हार जाए. CSK फैंस चाहेंगे कि आज PBKS के खिलाफ RCB की जीत हो.

KKR (7.1%) और DC (3.1%)

KKR (7.1%) और DC (3.1%)8 / 8

कोलकाता नाइट राइडर्स के प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावना 7.1% और दिल्ली कैपिटल्स के टॉप 4 में पहुंचने की संभावना 3.1% है. दोनों को न सिर्फ अपने अगले सभी मैच जीतने हैं, बल्कि अन्य टीमों पर भी उनकी किस्मत निर्भर करती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन