हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया में टलने वाला है वैभव सूर्यवंशी का टेस्ट डेब्यू? सौरव गांगुली ने BCCI को दी चेतावनी! बता दी बड़ी वजह

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं. सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने की मांग उठ रही है. इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि सूर्यवंशी अभी टेस्ट डेब्यू के लिए तैयार नहीं हैं.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी को लेकर गांगुली का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है. वैभव ने अंडर 19 क्रिकेट में धमाल मचाया और अब वो IPL 2026 में रनों की बारिश कर रहे हैं. फैंस इस युवा खिलाड़ी को जल्द से जल्द भारतीय टीम की जर्सी में देखना चाहते हैं. वैभव ने सिर्फ टी20 ही नहीं, बल्कि अन्य प्रारूपों में भी रन बनाए हैं. हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली अभी वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टेस्ट टीम में खेलते हुए नहीं देखना चाहते हैं. उन्होंने इसके पीछे की बड़ी वजह भी बताई.

‘टेस्ट क्रिकेट में अभी नहीं…’

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया. इसी बीच उनसे वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में डेब्यू की संभावना को लेकर सवाल किया गया. गांगुली का मानना है कि सूर्यवंशी को टी20 टीम में तुरंत शामिल कर दिया जाना चाहिए, लेकिन टेस्ट टीम में शामिल होने के लिए उन्हें और रन बनाने की जरूरत है. उन्होंने BCCI को एक तरह से चेतावनी दी कि वैभव के टेस्ट डेब्यू के मामले में जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है.

सौरव गांगुली ने कहा, ‘टी20 टीम में उन्हें सीधा मौका मिल जाना चाहिए लेकिन टेस्ट क्रिकेट में नहीं. उन्हें जगह बनाने के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में काफी रन बनाने की जरूरत है. वो बहुत ज्यादा टैलेंटेड हैं और 15 साल के लड़के को दुनिया के सबसे शानदार गेंदबाजों के खिलाफ इस तरह की बल्लेबाजी करते हुए देखना शानदार बात है. वो भारत का भविष्य हैं.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: बारिश बिगाड़ेगी SRH और RR के बीच एलिमिनेट मैच का खेल? जानिए कैसा है न्यू चडीगढ़ के मौसम का मिजाज

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 14 मैच खेले हैं और 583 रन बनाए हैं. उनका औसत इसी बीच 41.64 का रहा है और उन्होंने 232.27 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन 1 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं. सूर्यवंशी अब तक टूर्नामेंट में 50 चौके और 53 छक्के जड़ चुके हैं. इस प्रदर्शन को देखकर लगता है कि वैभव जल्द ही भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ SRH की प्लेइंग 11 से बाहर होंगे ये 3 खिलाड़ी! एलिमिनेटर में पैट कमिंस कर सकते हैं बड़े बदलाव

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola