IPL 2026: बारिश बिगाड़ेगी SRH और RR के बीच एलिमिनेट मैच का खेल? जानिए कैसा है न्यू चडीगढ़ के मौसम का मिजाज

SRH vs RR Weather Report: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मैच होने जा रहा है. फैंस को इस बात की चिंता है कि मैच में बारिश का खलल होगा या नहीं. आइए जानते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम का मिजाज कैसा होगा.

Riyan Parag Pat Cummins Rain
1 / 6

SRH vs RR Weather Report: IPL 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाने वाला है. इस मुकाबले की विजेता टीम क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी. दोनों टीमों के लिए यह नॉकआउट मैच है और उन्हें जीत की सख्त जरूरत है. IPL 2026 पर बारिश का साया रहा है. कुछ मैचों में बरसात ने खेल बिगाड़ा है. SRH vs RR मैच अहम है और फैंस के मन में सवाल है कि इस मैच में बारिश की संभावना है या नहीं. आइए जानते हैं कि एलिमिनेटर मैच में मौसम का कैसा हाल रहेगा.

विज्ञापन

कहां हो रहा है SRH vs RR मैच?

कहां हो रहा है SRH vs RR मैच?2 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2026 का एलिमिनेटर मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी.

विज्ञापन

न्यू चंडीगढ़ का कैसा है मौसम?

न्यू चंडीगढ़ का कैसा है मौसम?3 / 6

Accuweather की रिपोर्ट के मुताबिक दिन के समय न्यू चंडीगढ़ का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. मैच के दौरान तापमान 32° सेल्सियस रह सकता है. इस मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना 0% है और नमी 15% रहने वाली है. आसमान साफ रहेगा और मैच के दौरान किसी तरह का खलल नहीं होगा.

SRH vs RR मैच की पिच रिपोर्ट

SRH vs RR मैच की पिच रिपोर्ट4 / 6

SRH vs RR मैच में पिच का काफी बड़ा किरदार रहेगा. इस मैदान पर बल्लेबाजों को काफी फायदा मिलता है और बड़ा स्कोर बनने के काफी आसार होते हैं. स्पिन गेंदबाजों को इस पिच पर फास्ट बॉलर्स के मुकाबले बेहतर नियंत्रण मिलता है. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत की संभावना ज्यादा होती है.

विज्ञापन

SRH की संभावित प्लेइंग 11

SRH की संभावित प्लेइंग 115 / 6

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे. (इम्पैक्ट प्लेयर: साकिब हुसैन)

RR की संभावित प्लेइंग 11

RR की संभावित प्लेइंग 116 / 6

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (c), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा. (इम्पैक्ट प्लेयर: यश राज पुंजा)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन