MS Dhoni: IPL 2026 में एमएस धोनी एक भी मैच नहीं खेल पाए. सीजन शुरू होने से पहले धोनी चोटिल हो गए. इसके बाद धोनी की वापसी को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आईं लेकिन वो मैदान पर नहीं लौटे. CSK का IPL 2026 से सफर खत्म हो गया है और अब फैंस धोनी को अगले साल खेलते हुए देखना चाहते हैं. पूर्व भारतीय कप्तान के श्रीकांत ने अब CSK मैनेजमेंट की जमकर आलोचना की है और बताया कि धोनी के नाम पर एक तरह से CSK फैंस के साथ स्कैम हुआ है.
एमएस धोनी के नाम पर CSK ने किया ‘स्कैम’!
पूर्व भारतीय क्रिकेटर के श्रीकंत ने अपने यूट्यूब चैनल पर CSK के बारे में बात की. वो इस चीज से खुश नहीं थे कि CSK मैनेजमेंट ने लगातार धोनी की वापसी की हाइप बनाई लेकिन वो एक भी मैच खेलने के लिए फिट नहीं हो पाए. के श्रीकांत ने कहा, ‘वह ये बात बोलते रहे कि धोनी अगले मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. इसके बाद उन्होंने धोनी के नेट्स में अभ्यास करते हुए कुछ वीडियो डाले. उन्होंने बाद में यह बोल दिया कि धोनी फिर चोटिल हो गए. उन्हें यह मूर्खता बंद कर देनी चाहिए थी. आपको सीधा बोल देना चाहिए था कि धोनी पूरा सीजन नहीं खेलेंगे. अगर आप ऐसा बोल देते, तो फैंस मानसिक रूप से तैयार रहते.’
के श्रीसंत ने आगे कहा, ‘ऋतुराज गायकवाड़ यह बोलते रहे कि धोनी अगले मैच में उपलब्ध हो जाएंगे. इस मामले में टीम मैनेजमेंट और कप्तान को साफ-साफ बोल देना चाहिए था. अगर उन्होंने बोला होता कि धोनी पूरा सीजन नहीं खेलेंगे, तो फैंस यह मान जाते और आगे बढ़ते. ईमानदारी से कहूं, तो किसी ने इन मैचों में एमएस धोनी को मिस नहीं किया. वो सिर्फ यह पूछ रहे थे कि वो ड्रेसिंग रूम में क्यों नहीं हैं. इसके अलावा कोई भी नहीं पूछ रहा कि वो मैच क्यों नहीं खेल रहे. धोनी का समय खत्म हो गया है.’
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: RCB के खिलाफ महामुकाबले में ऐसी होगी SRH की प्लेइंग 11! जीत के बावजूद पैट कमिंस करेंगे बदलाव?
अगले साल खेलेंगे एमएस धोनी?
IPL 2026 में एमएस धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला और अब फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि धोनी अगले साल खेलेंगे. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी पूर्व भारतीय कप्तान के खेलने पर कोई साफ जवाब नहीं दिया. सुरेश रैना ने एमएस धोनी से अगले सीजन खेलने की मांग की है. जवाब में ‘थाला’ ने कहा है कि वो इस बारे में सोचेंगे.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से बाहर होने के बाद इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर देगी CSK! 14.20 करोड़ के स्टार प्लेयर पर भी गिर सकती है गाज
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
12 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines