IPL 2026 से बाहर होने के बाद इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर देगी CSK! 14.20 करोड़ के स्टार प्लेयर पर भी गिर सकती है गाज

Players CSK Can Release: IPL 2026 से CSK बाहर हो चुकी है और अब अगले मिनी ऑक्शन से पहले वो कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला कर सकते हैं. आइए उन 5 संभावित खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो CSK टीम से बाहर हो सकते हैं.

CSK Team (4)
1 / 6

Players CSK Can Release: IPL 2026 से चेन्नई सुपर किंग्स का सफर खत्म हो गया है. वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुके हैं और फैंस बेहद निराश हैं. CSK की टीम ने कुछ मैचों में काफी प्रभावित किया लेकिन वो क्वालिफिकेशन के करीब नहीं पहुंच पाए. इस सीजन कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया, वहीं कुछ ने बुरी तरह निराश भी किया है. IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले CSK कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है. आइए 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें CSK IPL 2026 से बाहर होने के बाद टीम से निकाल सकती है.

विज्ञापन

प्रशांत वीर

प्रशांत वीर2 / 6

प्रशांत वीर को CSK ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. 6 मैचों में उन्होंने मात्र 90 रन बनाए और गेंद से भी कुछ खास नहीं कर पाए. इसी वजह से उन्हें अब रिलीज किया जा सकता है.

विज्ञापन

मैट शॉर्ट

मैट शॉर्ट3 / 6

मैट शॉर्ट के लिए IPL 2026 कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने 3 मैच खेले और मात्र 60 रन बनाने में सफल हुए. CSK उन्हें रिलीज करके अपना पर्स खाली करना चाहेगी. उनकी जगह ऑक्शन में वो किसी अन्य खिलाड़ी पर निवेश कर सकते हैं.

कार्तिक शर्मा

कार्तिक शर्मा4 / 6

कार्तिक शर्मा के लिए IPL 2026 काफी अच्छा साबित हुआ. उन्होंने 11 मैचों में हिस्सा लिया और 295 रन बनाए. हालांकि, कार्तिक 14.20 करोड़ की भारी राशि में CSK का हिस्सा बने थे. मैनेजमेंट उन्हें रिलीज करके मिनी ऑक्शन में कम कीमत पर दोबारा खरीदने की कोशिश कर सकती है.

विज्ञापन

स्पेंसर जॉनसन

स्पेंसर जॉनसन5 / 6

स्पेंसर जॉनसन को नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के रूप में लाया गया था लेकिन वो आधे से ज्यादा मैच नहीं खेल पाए. जॉनसन ने IPL 2026 में 3 मैच खेले और मात्र दो विकेट झटकने में सफल हुए. CSK द्वारा उन्हें रिलीज किया जा सकता है.

मैट हेनरी

मैट हेनरी6 / 6

मैट हेनरी IPL 2026 में अपनी गेंदबाजी से छाप नहीं छोड़ पाए. उन्होंने कुल तीन मैच खेले और 2 विकेट हासिल किए. हेनरी को 2 करोड़ रुपये में CSK ने खरीदा था और पर्स खाली करने के लिए उन्हें रिलीज किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन