Ashish Nehra On India Coaching Role: भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर हैं. अगले साल वनडे वर्ल्ड कप तक उनका कार्यकाल है. गंभीर की जगह लेने के लिए कई दिग्गजों के नाम की चर्चा बहुत बार होती है. वीवीएस लक्ष्मण रेस में पहले नंबर पर हैं. वो अभी BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के चीफ हैं. लक्ष्मण बीच-बीच में टीम इंडिया को कोचिंग भी देते हैं. आशीष नेहरा का नाम भी कई बार सामने आया है. कहा जाता है कि वो भी दावेदार हैं. हालांकि नेहरा ने इस बार कहा है कि वो इस रेस में नहीं हैं. उन्होंने टीम इंडिया के हेड कोच बनने को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है.
कोच बनने को लेकर आशीष नेहरा का बड़ा बयान
आशीष नेहरा IPL में गुजरात टाइटंस के कोच हैं. चार साल पहले नेहरा के नेतृत्व में गुजरात चैंपियन बनी थी. बंगाल क्रिकेट संघ के अवॉर्ड सेरेमनी में नेहरा ने इस बार शिरकत की. वहां पर उन्होंने कहा कि वो टीम इंडिया का कोच नहीं बनना चाहते हैं. नेहरा ने बताया कि ऐसा करने के लिए उन्हें पहले अपनी पत्नी से पूछना पड़ेगा. उन्होंने कुछ कारण भी बताए जिस वजह से वो भारतीय टीम को कोचिंग नहीं देना चाहते हैं.
नेहरा ने कहा, “टीम इंडिया का कोच बनने के सवाल का जवाब दे पाना मौजूदा समय में काफी मुश्किल है. सबसे पहले इसके लिए मुझे अपनी पत्नी रे परमिशन लेनी पड़ेगी. मैंने ऐसा नहीं किया तो वो मुझे तलाक दे देगी. असल में ये चीज सफर को लेकर है. 8-9 महीने घर से दूर रहना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है. इंटरनेशन क्रिकेट में आपको 3-4 साल लगातार आपको टीम के साथ सफर करना पड़ेगा. ये आज की डिमांड भी है. भारत का कोच बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी लेकिन मैं कभी कोई प्लान नहीं बनाता हूं. मैं अभी जहां हूं वहा पर बहुत खुश हूं.”
ये भी पढ़ें: Happy Birthday Shubman Gill: 27 साल के हुए टीम इंडिया के ‘प्रिंस’, ये रहे उनके 5 बड़े रिकॉर्ड
गिल और पांड्या की कप्तानी पर क्या बोले नेहरा?
हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के कप्तान रह चुके हैं. उन्होंने और आशीष नेहरा ने साथ में बढ़िया काम किया. अब शुभमन गिल के साथ नेहरा काम कर रहे हैं. दोनों की कप्तानी पर उन्होंने कहा, “आप नॉर्थ पोल और साउथ पोल की बात कर रहे हैं. शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या दोनों बहुत अलग हैं. दोनों में से पहले किसी के पास अनुभव नहीं था, लेकिन जिम्मेदारी मिलने पर मैदान में काम किया. दोनों ने कप्तान सीखी. गिल की लीडरशिप में काफी सुधार हो रहा है. इस वजह से वो भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान हैं.”
ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 270 रन बनाने के बाद ईशान किशन ने दिया खास संदेश, बताया अपनी फॉर्म और माइंडसेट का राज
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
11 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
46 mins agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
2 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
4 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
6 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines