Sourav Ganguly on Mohammed Shami Future: मोहम्मद शमी मार्च 2025 के बाद से टीम इंडिया की जर्सी में नजर नहीं आए हैं. उन्हें स्क्वाड से बाहर हुए डेढ़ साल हो गया है और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें जगह नहीं मिल रही है. इसी वजह से फैंस लगातार BCCI और चयनकर्ताओं की आलोचना कर रहे हैं. अब दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पूर्व BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी और 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलने की संभावना पर बड़ा बयान दिया.
शमी को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान
मोहम्मद शमी का पिछले एक साल से घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने हर एक प्रारूप में विकेट झटके हैं लेकिन टीम इंडिया में उनका कमबैक नहीं हो रहा है. इंडिया टुडे से बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि वह भी एक साल तक बाहर रहने के बाद वापस आए थे और शमी भी अपनी जगह बना सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘वह घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. मैं भी 10,000 रन बनाने के बावजूद एक साल तक टीम से बाहर रहा लेकिन बाद में मैंने कमबैक किया.’
सौरव गांगुली का मानना है कि शमी को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है और अभी वर्ल्ड कप में एक साल है, तो कुछ भी हो सकता है. गांगुली ने कहा, ‘शमी लगातार अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं और पता नहीं क्यों उन्हें नहीं चुना जा रहा है. लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अभी इस बात पर कमेंट करना मुश्किल है कि वह 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, क्योंकि इसमें अभी एक साल का समय है. उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है. वह काफी समय तक खेले हैं.’
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के ओपनर्स ने कराई ‘बेइज्जती’, दहाई का आंकड़ा भी नहीं कर पाए पार
ईशान किशन की जमकर की तारीफ
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 14 साल बाद दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. किशन ने फाइनल में शानदार बल्लेबाजी की और दोनों पारियों में कुल 350 रन बनाए. सौरव ने उम्मीद जताई कि T20I और वनडे के बाद ईशान किशन की टेस्ट टीम में भी वापसी होगी.
किशन ने कहा, ‘मैंने ईशान किशन से बात की थी. उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. हर एक युवा खिलाड़ी टेस्ट मैच खेलना चाहता है. उम्मीद है कि उन्हें मौका मिलेगा. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया है.’
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, कोच मोर्ने मोर्केल के भारत आने में देरी, गेंदबाजों को होगा नुकसान?
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
31 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
59 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: India Today
First published on:
Know More: Editorial Guidelines