Former BCCI President: भारतीय क्रिकेट काउंसिल (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की मुश्किलें अब बढ़ती हुई दिख रही हैं। गुरुवार को ईडी ने एन श्रीनिवासन की कई कंपनियों पर छापेमारी की। ईडी ने एन श्रीनिवासन की चेन्नई स्थित इंडिया सीमेंट कंपनी के परिसरों में छापेमारी की। भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते ईडी ने इंडिया सीमेंट कंपनी पर छापेमारी की। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन इंडिया सीमेंट कंपनी के एमडी हैं।
देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनियों में से एक
एन श्रीनिवासन की इंडिया सीमेंट कंपनी देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनियों में से एक है। इंडिया सीमेंट कंपनी के पास साल 2008 से लेकर 2014 तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का स्वामित्व था। देश में अलग-अलग जगह इंडिया सीमेंट कंपनी के प्लांट भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ईडी इंडिया सीमेंट के ठिकानों को कवर करके छानबीन करने वाली है। जिससे अब एन श्रीनिवासन की परेशानी बढ़ सकती है।
आईपीएल सट्टेबाजी घोटाले में आया था नाम
एन श्रीनिवासन आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक है। साल 2013 में एन श्रीनिवासन की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का नाम स्पॉट फिक्सिंग में आया था। जिसके बाद सीएसके पर दो साल के लिए बैन लगा दिया गया था। इस बीच एन श्रीनिवासन को भी बीसीसीआई अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था। साल 2008 में एन श्रीनिवासन पहली बार बीसीसीआई के सचिव बने थे।
इसके बाद साल 2011 में उनको पहली बार बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाया गया था। बीसीसीआई अक्ष्यक्ष के रूप में एन श्रीनिवासन का कार्यकाल मिलाजुला ही रहा है। अध्यक्ष रहते हुए एन श्रीनिवासन ने बोर्ड की वित्तीय स्थिति और क्रिकेटरों की सुविधाओं को काफी बढ़ावा दिया था। अपनी कंपनी इंडिया सीमेंट को खड़ा करने में भी एन श्रीनिवासन ने काफी मेहनत की।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए विशाखापट्टनम टेस्ट से पहले बढ़ी मुश्किलें, 12 साल बाद बना ऐसा अनचाहा संयोग
ये भी पढ़ें:- Prithvi Shaw की लंबे समय के बाद टीम में वापसी! फिटनेस टेस्ट में हुए पास
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
30 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines