ICU में जिंदगी की लड़ाई लड़ रहा क्रिकेटर, 2025 में लिया था संन्यास, इस गंभीर बीमारी से शरीर में फैला इंफेक्शन

Shapoor Zadran: अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान अभी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से वो अस्पताल में भर्ती हैं और अब उनकी तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

Shapoor Zadran

शपूर जादरान की तबीयत पर अपडेट

Shapoor Zadran: अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान की हालत अभी ठीक नहीं है. वो इस समय नई दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और ICU में अपना इलाज करा रहे हैं. उन्हें HLH नाम की एक घातक बीमारी है और वो कई महीनों से इससे लड़ाई लड़ रहे हैं. बता दें कि जादरान ने 2009 से 2020 तक अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे और 36 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले थे. पिछले साल ही उन्होंने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था और फिर उनकी तबीयत बिगड़ती गई.

विज्ञापन

शपूर जादरान पिछले साल हुए थे बीमार

शपूर जादरान के छोटे भाई घमाई जादरान ने बताया कि शपूर को पिछले साल अक्टूबर में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हुई थी और इसी वजह से उन्हें भारत में इलाज कराने की सलाह दी गई थी. अफगानिस्तानी क्रिकेटर राशिद खान और ACB की मदद से उन्हें 19 जनवरी को नई दिल्ली के अस्पताल में भर्ती किया गया था. अभी जादरान जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं. ESPN क्रिकइंफो से बात करते हुए घमाई ने कहा, ‘यह काफी सीरियस इंफेक्शन है. उनके पूरे शरीर में इसका प्रभाव पड़ा है और यह दिमाग तक भी फैल गया है.’

विज्ञापन

जादरान की फिर बिगड़ गई तबीयत

शपूर जादरान की तबीयत में पहले सुधार आया था लेकिन अब HLH इंफेक्शन वापस आ गया है. उन्हें HLH का स्टेज 4 है. घमाई जादरान ने अपने भाई को लेकर अपडेट देते हुए कहा, ‘वो पिछले 20 दिनों से अच्छा महसूस कर रहे थे लेकिन इंफेक्शन वापस आ गया. उन्हें बुखार आया और फिर टेस्ट में उन्हें डेंगू निकला. उनकी बीमारियों से लड़ने की क्षमता बेहद कम है और उनके शरीर में RBC की कमी है.’

विज्ञापन

धमाई ने आगे बताया, ‘हमें उम्मीद है कि वो धीरे-धीरे ठीक होंगे. उन्हें हाल ही में जो दवाइयां दी गई हैं, वो उनके लिए काम की थी और उसने हमें उम्मीदें दी हैं.’ अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने मुश्किल समय में जादरान की काफी मदद की है और हाल ही में मुंबई इंडियंस के स्पिन गेंदबाज अल्लाह गजनफर भी उनसे मुलाकात करने गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ