IPL 2026: CSK के तेज गेंदबाज की पर्पल कैप पर खतरा, प्रसिद्ध कृष्णा ने बढ़ाई टेंशन! देखें टॉप 5 लिस्ट

Purple Cap List: इंडियन प्रीमियर लीग में हर साल पर्पल कैप पर सभी की नजर होती है. IPL 2026 में तेज गेंदबाजों का जलवा रहा है. आइए पर्पल कैप की लिस्ट में मौजूद टॉप 5 गेंदबाजों के बारे में जानते हैं.

Anshul Kamboj Ravi Bishnoi
1 / 6

Purple Cap List: IPL 2026 में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है लेकिन कुछ गेंदबाजों ने अपनी अलग छाप छोड़ी है. हर साल सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप मिलती है. मौजूदा समय में CSK के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के पास पर्पल कैप है. दौड़ में RCB के तेज गेंदबाज भी शामिल हैं. आइए पर्पल कैप की रेस में मौजूद टॉप 5 गेंदबाजों पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज2 / 6

CSK के स्टार तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के पास पर्पल कैप है. उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट झटके हैं. अंशुल का इस सीजन गेंदबाजी औसत 16.23 का रहा है और उन्होंने 9.73 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है. CSK को फॉर्म में लाने में उनका काफी बड़ा किरदार रहा था.

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा3 / 6

प्रसिद्ध कृष्णा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक विकेट झटका और अब वो पर्पल कैप की रेस में नंबर 2 पर आ गए हैं. उन्होंने अब तक 6 मैचों में हिस्सा लिया है और कुल 12 विकेट अपने नाम किए हैं. प्रसिद्ध की इकोनॉमी 9.91 की रही है.

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव4 / 6

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने IPL 2026 में 6 मैच खेले हैं और 11 विकेट झटके हैं. उनका गेंदबाजी औसत 17.18 है. सबसे खास बात ये है कि उनका इकोनॉमी रेट 8.59 है. उनके लिए IPL 2026 यादगार साबित हो सकता है.

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार5 / 6

RCB के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप की रेस में नंबर 4 पर हैं. उन्होंने अब तक 6 मैचों में 10 विकेट झटके हैं. भुवनेश्वर कुमार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए काफी किफायती रहे हैं. उन्होंने 8.33 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है और उनका स्ट्राइक रेट 14.40 का है.

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई6 / 6

पर्पल कैप की रेस में एकमात्र स्पिनर रवि बिश्नोई हैं. उन्होंने अब तक 6 मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं. उनका औसत 19 का रहा है और उन्होंने 9.50 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है. रवि इस साल राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़े मैच विनर साबित हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन