IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐसी होगी SRH की प्लेइंग 11! जीत के बावजूद कप्तान किशन कर सकते हैं बदलाव
SRH Possible Playing 11: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने जा रहा है. SRH पर सभी की नजर है. आइए DC के खिलाफ मैच में उनकी संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

SRH Possible Playing 11: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज धमाकेदार मैच होने जा रहा है. दोनों टीमें तीन-तीन मैच जीत चुकी हैं और अब वो जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में ऊपर जाना चाहेंगे. सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार दो हार मिली थीं और इसके बाद उन्होंने दो मैचों में जीत दर्ज करके कमबैक किया है. सवाल यह है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वो कोई बदलाव करेंगे, या नहीं. आइए SRH की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.
अभिषेक-ट्रेविस पर होंगी नजरें
2 / 7अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने IPL में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से खूब बवाल मचाया है. IPL 2026 में उन्होंने समय-समय पर टीम को अच्छी शुरुआत दी है. अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी दोनों धुआंधार बल्लेबाजी करेंगे.
मिडल ऑर्डर में शानदार बल्लेबाज
3 / 7SRH के पास मिडल ऑर्डर में ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा और अनिकेत वर्मा हैं. ईशान पिछले मैच में फ्लॉप रहे थे लेकिन अब वो DC के खिलाफ रनों की बारिश करना चाहेंगे. सलील अरोड़ा और अनिकेत वर्मा जैसे युवा प्लेयर्स पर भी नजर रहने वाली है.
SRH के पास हैं धाकड़ ऑलराउंडर
4 / 7नीतीश कुमार रेड्डी मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में हैं. वो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी धमाल मचा रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद को उम्मीद होगी कि नीतीश कुमार रेड्डी अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाएंगे.
SRH के पास है इन-फॉर्म गेंदबाजी अटैक
5 / 7सनराइजर्स हैदराबाद टीम युवा गेंदबाजी अटैक के साथ उतर रही है. हर्ष दुबे और शिवांग कुमार स्पिन गेंदबाजी का भार संभाल रहे हैं, वहीं प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन अपनी तेज गेंदबाजी से धमाल मचा रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इन चारों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?
6 / 7सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ईशान मलिंगा को टीम में ला सकती है. मलिंगा ने अब तक 6 मैचों में 8 विकेट झटके हैं और अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी वो बवाल मचा सकते हैं. अगर SRH पहले गेंदबाजी करती है, तो मलिंगा प्लेइंग 11 में हो सकते हैं और अनिकेत वर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आ सकते हैं.
SRH की संभावित प्लेइंग 11
7 / 7अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (wk/c), हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा. (इम्पैक्ट प्लेयर: साकिब हुसैन)