Asia Cup 2025: शुभमन गिल उपकप्तान, श्रेयस अय्यर फिर नजरअंदाज, भारतीय टीम के सिलेक्शन की 5 बड़ी बातें

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। शुभमन गिल को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Shubman Gill

Shubman Gill

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में सिलेक्टर्स ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। श्रेयस अय्यर को एक बार फिर टी-20 टीम में जगह नहीं दी गई है। वहीं, शुभमन गिल की वापसी हुई है और उन्हें उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यशस्वी जायसवाल भी स्क्वॉड में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। आइए आपको बताते हैं एशिया कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम के सिलेक्शन की पांच बड़ी बातें।

विज्ञापन

शुभमन गिल उपकप्तान

एशिया कप 2025 के लिए शुभमन गिल की टी-20 टीम में वापसी हो गई है। कमबैक के साथ ही गिल को उपकप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। गिल का प्रदर्शन हाल ही में बतौर टेस्ट कप्तान इंग्लैंड दौरे पर कमाल का रहा था। उन्होंने 5 टेस्ट मैचों में 754 रन ठोके थे।

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह की वापसी

जसप्रीत बुमराह एशिया कप में खेलेंगे या नहीं इस पर लगातार सस्पेंस बना हुआ था। हालांकि, बुमराह को टूर्नामेंट के लिए चुनी गई भारतीय टीम में मौका दिया गया है। जस्सी के टीम में रहने से बॉलिंग अटैक काफी दमदार नजर आ रहा है। बुमराह का साथ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा देते हुए नजर आएंगे।

श्रेयस अय्यर नजरअंदाज

घरेलू क्रिकेट और फिर आईपीएल 2025 में भी दमदार प्रदर्शन करने के बावजूद श्रेयस अय्यर को एक बार फिर सिलक्टर्स ने इग्नोर कर दिया है। अय्यर ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। माना जा रहा था कि धांसू फॉर्म को देखते हुए अय्यर को टीम में जगह दी जा सकती है। हालांकि, वह सिलेक्टर्स का भरोसा जीतने में नाकाम रहे।

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज को आराम

एशिया कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में मोहम्मद सिराज को शामिल नहीं किया गया है। सिराज का प्रदर्शन इंग्लैंड दौरे पर हाल ही में शानदार रहा था। सिराज लंबे समय से टीम इंडिया के लिए लगातार क्रिकेट खेल रहे थे। यही वजह है कि उन्हें इस टूर्नामेंट में आराम दिया गया है।

स्टैंड बाय में यह 5 खिलाड़ी

मुख्य स्क्वॉड के साथ-साथ सिलेक्टर्स ने पांच खिलाड़ियों को स्टैंड बाय के तौर पर भी चुना है। इसमें प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरैल और यशस्वी जायसवाल का नाम है। किसी खिलाड़ी के चोटिल होने की स्थिति में इन प्लेयर्स को स्क्वॉड में जोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ