First Wicket Of Jasprit Bumrah In IPL 2026: मुंबई इंडियंस के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह ने सोमवार 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन को ‘गोल्डन डक’ पर आउट करके आईपीएल 2026 में विकेटों का अपना सूखा खत्म कर दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद एमआई ने 20 ओवरों में 199/5 का स्कोर बनाया.
IPL 2026 में बुमराह का पहला विकेट
जसप्रीत बुमराह इस सीजन के मुंबई इंडियंस के पहले 5 मैचों में कोई विकेट नहीं ले पाए थे. जीटी के खिलाफ उन्होंने तुरंत कमाल दिखाया और चेज की पहली ही गेंद पर सुदर्शन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने ऑफ साइड पर एक ऊंची ड्राइव खेली, लेकिन गेंद इनफील्ड को पार नहीं कर पाई. डेब्यू कर रहे कृष्ण भगत ने एक आसान सा कैच लपका, और बुमराह ने मौजूदा आईपीएल सीजन के अपने पहले विकेट का जश्न एक मिलियन डॉलर स्माइल के साथ मनाया.
मुंबई की धमाकेदार जीत
जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर मिली कामयाबी की बदौलत एमआई ने गेंदबाजी में शानदार शुरुआत की. कप्तान हार्दिक पांड्या भी इस जश्न में शामिल हो गए और अगले ही ओवर में जोस बटलर (6 गेंदों पर 5 रन) को एलबीडब्ल्यू आउट करके पवेलियन भेज दिया. मैच का अंत मुंबई इंडियंस की जीत के साथ हुआ, 5 बार की चैंपियन ने इस मुकाबले को 99 रनों से अपने नाम किया.
यह भी पढ़ें- IPL इतिहास का ‘बदनसीब’ क्रिकेटर, 5 साल तक बेंच गर्म करता रह गया, टीम ने नहीं दिया चांस
आकाश चोपड़ा ने बांधे तारीफों के पुल
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि किसी ने भी ये उम्मीद नहीं की होगी कि जसप्रीत बुमराह इस सीजन के पहले 5 मैचों में बिना विकेट के रह जाएंगे. उन्होंने इस तेज गेंदबाज की तारीफ करते हुए उन्हें इस पीढ़ी के बेस्ट बॉलर्स में से एक बताया.
यह भी पढ़ें- क्या ‘कशिश’.. क्या अदा, इस हसीना पर पंजाब फिदा, कौन है PBKS की ये ‘लकी चार्म’?
क्रिकेटर से कमेंटेटर बने चोपड़ा ने एक्स पर लिखा, जब बुमराह ने आखिरकार अपना खाता खोला, उन्होंने कहा, ‘क्या खेल है हमारा… किसने सोचा होगा कि हमारी पीढ़ी के बेस्ट बॉलर और अब तक के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक को इस सीजन में अपना खाता खोलने के लिए इतना लंबा इंतजार करना पड़ेगा. खेल वाकई सबको एक बराबर कर देता है.’
बुमराह का शानदार स्पेल
गुजरात टाइटंस के खिलाफ नई गेंद से अपने 3 ओवरों के स्पेल में बुमराह ने 15 रन दिए और एक विकेट लिया, इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 5.00 की रही. इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में ये मुंबई इंडियंस की दूसरी जीत है, जबकि 4 मैचों में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा.
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
3 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
5 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines