क्या 'कशिश'.. क्या अदा, इस हसीना पर पंजाब फिदा, कौन है PBKS की ये 'लकी चार्म'?
Who is Kashish Kapoor From Punjab Kings: आईपीएल 2026 के शुरुआती दौर में पंजाब किंग्स ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से अपनी अपोनेंट टीम्स को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है. जहां हर तरफ इस फ्रेंचाइजी की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं, वहीं PBKS से जुड़ी एक हसीना को भी काफी अटेंशन मिल रही है.

इस क्यूटी का नाम कशिश कपूर है, वो फिलहाल पंजाब किंग्स टीम से जुड़ी हैं, और अपनी फ्रेंचाइजी के लिए लकी चार्म साबित हो रही है, क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में श्रेयस अय्यर एंड आर्मी ने अब एक भी मैच में हार का सामना नहीं किया है.
2 / 6श्रेयस अय्यर के साथ उनका एक वीडियो इंटरव्यू वायरल होने के बाद क्रिकेट फैंस जानना चाह रहे आखिर ये कशिश कपूर हैं कौन? दरअसल इनका रिश्ता 'जेंटलमैन गेम' से ज्यादा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से है जहां वो लगातार पॉपुलैरिटी हासिल कर रही है. काफी कम उम्र से ही उन्होंने अपनी पहचान बनाना शुरू कर दिया था.
3 / 6कशिश कपूर बिहार की रहने वाली हैं, उनका जन्म 1 दिसंबर 2000 को पूर्णिया में हुआ था. वो पेशे से एक मॉडल, एक्ट्रेस, रियलिटी टीवी स्टार और इन्फ्लुएंसर हैं. उन्हें एमटीवी स्प्लिट्सविला 15, बिग बॉस 18 जैसे रियालिटी शो से पहचान मिली थी.
4 / 6ग्लैमर इंडस्ट्री में नाम कमाने वाली कशिश कपूर को उनके परिवार का पूरा सपोर्ट मिला, हालांकि वो अपनी फैमिली को लाइमलाइट से दूर रखती हैं. एक छोटे से शहर से होने के बावजूद नेशनल टीवी पर आकर उन्होंने काफी लोगों को इंस्पायर करती हैं.
5 / 6कशिश कपूर एक फिटनेस फ्रीक हैं, वो डेली एक्सरसाइज के साथ, वो अपनी डाइट का भी पूरा ख्याल रखती हैं ताकि चकाचौंध भरी दुनिया में वो पूरी तरह फिट हो सकें. कशिश अक्सर जिम के वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं.
6 / 6कशिश कपूर को अगर सोशल मीडिया स्टार कहा जाए, तो शायद गलत नहीं होगा. इंस्टाग्राम पर फिलहाल उनके 14 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, और पंजाब किंग्स से जुड़ने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हो रहा है.