IPL इतिहास का 'बदनसीब' क्रिकेटर, 5 साल तक बेंच गर्म करता रह गया, टीम ने नहीं दिया चांस

Baba Aparajith In IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के किसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना हर क्रिकेटर का ख्वाब होता है, लेकिन जरूरी नहीं की टीम के स्क्वाड में शामिल होने से मैदान में उतरने का मौका मिल ही जाए. यहां कॉम्पिटीशन इतना तगड़ा होता है, कि कई खिलाड़ियों का पूरा सीजन डेब्यू के इंतजार में बीत जाता है.

Baba Aparajith IPL
1 / 6
Baba Aparajith IPL

आज हम ऐसे क्रिकेटर की बात करेंगे जिन्हें आईपीएल की सबसे कामयाब टीम ने अपने कैंप में शामिल तो कर लिया, लेकिन कई सालों तक बेंच पर ही बिठा कर रखा. जाहिर सी बात है कि कोई भी क्रिकेटर ऐसे बैड लक की उम्मीद नहीं करता है.

विज्ञापन

2 / 6

इस खिलाड़ी का नाम बाबा अपराजित है जो किसी जमाने में एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा थे, लेकिन एक्टिव क्रिकेटर होने के बावजूद आज आईपीएल की किसी टीम के स्क्वाड में उनका नाम दूर दूर तक नजर नहीं आता.

विज्ञापन

3 / 6

8 जुलाई 1994 को जन्मे इस भारतीय क्रिकेटर का रोल ऑलराउंडर का है, वो दाएं हाथ से बल्लेबाजी और ऑफ ब्रेक बॉलिंग करते हैं. बाबा अपराजित पहले तमिलनाडु के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते थे, लेकिन अब केरल टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने 96 फर्स्ट क्लास मैच और 107 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं.

4 / 6

बाबा अपराजित के क्रिकेट करियर का अहम पड़ाव तब आया जब वो साल 2012 के अंडर-19 टीम इंडिया का हिस्सा बने. उनमुक्त चंद की कप्तानी में उस साल भारत ने ये आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की थी. फाइनल में 'जूनियर मेन इन ब्लू' ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था. इस मुकाबले में बाबा ने 33 रन को योगदान दिया था.

विज्ञापन

5 / 6

तमिलनाडु से रिश्ता रखने वाले बाबा अपराजित 3 साल तक चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े रहे, लेकिन उन्हें एक बार भी डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. जब 2016 और 2017 में सीएसके के सस्पेंशन के दौरान राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम बनी, तो वो उस स्क्वाड का हिस्सा बने. इसके बाद किसी और टीम ने उनको कभी नहीं खरीदा और फिर वो इस कैश रिच लीग से दूर हो गए.

6 / 6

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम हमेशा स्टार प्लेयर्स से सजी रहती थी, ऐसे में बाबा अपराजित को मौका न मिलना हैरानी की बात नहीं है. टीम मैनेजमेंट को मैच के लिए अपने बेस्ट प्लेइंग 11 को चुनना पड़ता है, टीम कॉम्बिनेशन की वजह से कई खिलाड़ी डेब्यू के लिए तरसते रह जाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन