FIFA World Cup 2022 Awards: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अर्जेंटीना फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से शिकस्त दी। यह मुकाबला कांटे की टक्कर का हुआ, लेकिन अंत में मेसी की टीम ने बाजी मार ली। मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना ने तीसरा विश्व कप अपने नाम किया है।
https://twitter.com/FIFAWorldCup/status/1604547024610660352?s=20&t=JsmfEQ63vxSy5LZ2iPHWWA
मैच के बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों को मेडल पहनाया गया। इसके बाद उन पुरस्कारों की घोषणा की गई जो विश्व कप में शानदार परफॉर्मेंस के लिए दी जाती है। इस खबर में हम जानते हैं कि आखिर किसे कौन सा अवार्ड दिया गया है।
और पढ़िए – FIFA World Cup: क्या इन संयोग की वजह से जीती मेसी की टीम अर्जेंटीना, जानकर रह जाएंगे हैरान
फीफा वर्ल्ड कप 2022 अवॉर्ड सेरेमनी लिस्ट
- गोल्डन बॉल अवॉर्ड- लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)
- गोल्डन बूट अवॉर्ड- किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस)
- गोल्डन ग्लव्स अवॉर्ड- इमिलियानो मार्टिनेज़ (अर्जेंटीना)
- बेस्ट यंग प्लेयर अवॉर्ड- एन्ज़ो फर्नांडीज़ (अर्जेंटीना)
- फीफा फेयर प्ले अवॉर्ड- इंग्लैंड
FIFA World Cup 2022 Awards List
1. मेस्सी को मिला गोल्डन बॉल पुरस्कार
गोल्डन बॉल पुरस्कार मेस्सी ने जीता। यह अवार्ड उन्हें इसलिए मिला क्योंकि मेस्सी टूर्नामेंट के सर्वेश्रेष्ठ प्लेयर साबित हुए। उन्होंने फीफा विश्वकप 2022 में 7 दागे। इस अवार्ड को जीतने के साथ ही मेसी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मेस्सी दो बार गोल्डन बॉल पुरस्कार लेने वाले दुनिया के इकलौते फुटबॉल प्लेयर बन गए हैं।
https://twitter.com/FIFAWorldCup/status/1604535989480955908?s=20&t=JsmfEQ63vxSy5LZ2iPHWWA
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: Lionel Messi ने विश्वकप जीतने के बाद अपनी मां को लगाया गले, देखें ये दिल छू लेने वाला वीडियो
2. कीलियन एम्बाप्पे को मिला गोल्डन बूट अवॉर्ड
गोल्डन बूट अवॉर्ड फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे ( Kylian Mbappe) ने अपने नाम किया। आपको बता दें कि ये अवार्ड्स टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने के लिए दी जाती है, इस बार कीलियन एम्बाप्पे ने टूर्नामेंट में 8 गोल किए। इसके साथ ही एम्बाप्पे विश्व कप टूर्नामेंट के इतिहास में फाइनल में हैट्रिक गोल करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी भी बन गए हैं।
3. Emi Martinez को मिला गोल्डन ग्लव्स अवार्ड
गोल्डन ग्लव्स अवार्डअर्जेटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज (Emi Martinez) को मिला है। उन्होंने पूरे विश्वकप में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अर्जेंटीना के लिए कई गोल बचाए। खास बाते भी रही कि फाइनल में भी मार्टिनेज ने 2 गोल ऐसे समय में बचाए, जिसने मैच पलट कर रख दिया।
4. फीफा विश्व कप 2022 विजेता ट्रॉफी- अर्जेंटीना
5. सबसे यंग प्लेयर का खिताब- एंजो फर्नांडीज (अर्जेटीना)
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
38 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
54 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines