---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

FIFA World Cup 2022 2nd Semi-Final: सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से खदेड़ा, फाइनल में मारी दमदार एंट्री

FIFA World Cup 2022 2nd Semi-Final: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस ने शानदार खेले दिखाते हुए मोरक्को को 2-0 से हरा दिया है। इसके साथ ही अफ्रीकी टीम मोरक्को का पहली बार फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया। मोरक्को ने सेमीफाइनल तक का सफर शानदार अंदाज […]

---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2022 2nd Semi-Final: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस ने शानदार खेले दिखाते हुए मोरक्को को 2-0 से हरा दिया है। इसके साथ ही अफ्रीकी टीम मोरक्को का पहली बार फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया। मोरक्को ने सेमीफाइनल तक का सफर शानदार अंदाज में तय किया, लेकिन सेमीफाइनल में वह फ्रांस के सामने पस्त हो गई।

थियो हर्नांडेज और रैंडल कोलो माउनी ने किया गोल

फ्रांस और मोरक्को के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस के लिए पहला गोल पांचवें मिनट में थियो हर्नांडेज ने किया। उनके बाद 79वें मिनट में रैंडल कोलो माउनी ने टीम के लिए दूसरा गोल कर दिया।

---विज्ञापन---

फ्रांस लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा

वहीं सेमीफाइनल में मोरक्को को हराने के साथ ही डिफेंडिंग चैम्पियन फ्रांस की टीम लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है।

---विज्ञापन---

और पढ़िएFIFA World Cup 2022: Lionel Messi ने अपने जादू से तोड़ दी क्रोएशियाई डिफेंस की कमर, अर्जेंटीना 8 साल बाद फाइनल में

फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच होगा

सेमीफाइनल में मोरक्क को हरान के बाद अब फ्रांस की टीम अपना लगातार दूसरा और ओवरऑल चौथा खिताब जीतने के लिए फाइनल में अर्जेंटीना से भिड़ेगी। आपको बता दें कि अर्जेंटीनाई टीम की कमान लियोनेल मेसी के हाथों में है। फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच 18 दिसंबर को खेला जाएगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िएFIFA World Cup 2022 2nd Semi-Final: सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 खदेड़ा, फाइनल में मारी दमदार एंट्री

---विज्ञापन---

तीसरे नंबर के लिए मोरक्को और क्रोएशिया के बीच होगा मुकाबला

भले ही फीफा विश्वकप में मोरक्को की हार से अफ्रीकी और अरब देशों का सपना टूट गया, लेकिन अब तीसरे स्थान के लिए मैच17 दिसंबर को क्रोएशिया और मोरक्को एक बार फिर मैदान पर उतरेंगी।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 15, 2022 11:07 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola