‘संजू को कप्तान बनाओ…’, CSK की हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ऋतुराज गायकवाड़ पर खड़े किए सवाल

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का इस सीजन फैंस की उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. टीम ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में संघर्ष करती हुई नजर आ रही है. कप्तान गायकवाड़ का फॉर्म भी उनको सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है. ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेट से उनको कप्तान से हटाने की बात कर दी है.

jacket - 2026-05-19T122241.029

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए ये सीजन ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. टीम ने अब तक खेले 13 मैचों में से 6 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला इस पूरे सीजन खराब रहा है तो वहीं उनकी कप्तानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. टीम इंडिया के एक पूर्व क्रिकेटर ने उनकी कप्तानी पर सवाल खड़े करते संजू सैमसन को टीम की कमान सौंपने की बात कही हैं. आइए आपको भी बताते हैं उन्होंने और क्या कुछ कहा है. 

विज्ञापन

संजू सैमसन को बनाओ CSK का कप्तान

क्रिकबज से बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने ऋतुराज गायकवाड़ के खिलाफ बात करते हुए कहा, “ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि वो अगले सीजन भी टीम के कप्तान रहेंगे या नहीं. क्योंकि मुझे लगता है कि संजू सैमसन लाइन में खड़े हुए हैं और ये टीम के लिए एक अच्छा फैसला भी होगा. अगर चेन्नई की टीम उनको लेकर आई है तो इसके पीछे कुछ कारण जरूर होगा. गायकवाड़ 2 सीजन से टीम की कप्तानी कर रहे हैं इसलिए इस सीजन भी वही कप्तान थे. अगले सीजन संजू को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है.”

विज्ञापन

गायकवाड़ की फॉर्म से खड़े किए सवाल

आईपीएल 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी में कई गलतियां की हैं जिसके चलते टीम प्लेऑफ में जाने के लिए दूसरी टीमों की तरफ देख रही है. उनके कुछ फैसले सवालों के घेरे में रहे हैं. इसके अलावा उनका बल्ला भी इस पूरे सीजन खामोश रहा. उनके ऊपर कप्तानी का दबाव साफ नजर आ रहा है. चेन्नई के लिए खेलते हुए उन्होंने इस सीजन 29.18 की औसत से महज 321 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा चिंता का कारण रहा है, जो कि महज 120 का रहा है. 

धोनी की जगह फिट नहीं हो सकते गायकवाड़

क्रिकबज से बात करते हुए मनोज तिवारी ने ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर कहा, “ऋतुराज धोनी की कमी को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मेरे हिसाब से उनकी जगह कोई नहीं भर सकता है. उन्हें अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए और इसके लिए उन्हें अपने खेल पर काम करना होगा. खुद की गलतियों को पहचानना होगा. इसके बाद ही वो अगले सीजन कप्तानी के लिए खुद को तैयार कर पाएंगे.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ