---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

England के पूर्व कप्तान ने भारत के 5 खिलाड़ियों को बताया ‘All Time Favourite’, जानें कौन हैं ये दिग्गज

England Former Captain's Favourite Players: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बताया कि भारत के कौन से 5 प्लेयर उनके हमेशा से फेवरेट रहे हैं।

---विज्ञापन---

England Former Captain’s Favourite Players: क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा हमेशा से बरकरार रहा है। एक दिग्गज खिलाड़ी के संन्यास लेने के बाद दूसरे खिलाड़ी उनका स्थान बरकरार रखते हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेटरों के फैन सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट को जो योगदान दिया है, यह शायद ही कोई और कभी कर पाएगा। इस कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने 5 भारतीय खिलाड़ियों का नाम बताया है, जो उनके ऑल टाइम फेवरेट प्लेयर हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये 5 खिलाड़ी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ गरजेगा Virat का बल्ला, बन रहा है खास संयोग

सचिन तेंदुलकर को बताया फेवरेट

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान मोईन अली ने भारत के 5 खिलाड़ियों का नाम बताया है, जो उनके हमेशा से फेवरेट प्लेयर रहे हैं। इसमें पहले खिलाड़ी हैं क्रिकेट के भगवान कहे जाने खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर। आपको बता दें कि सिर्फ मोईन अली ही नहीं, बल्कि दुनिया के करीब-करीब सभी ऐसे खिलाड़ी होंगे जो सचिन तेंदुलकर को अपना फेवरेट मानते हैं। सचिन के अलावा मोईन अली ने वीरेंद्र सहवाग को भी अपना फेवरेट खिलाड़ी बताया है। सहवाग ऐसे खिलाड़ी हैं, जो बिलकुल निडर होकर खेलते थे। तीसरे खिलाड़ी पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह हैं। भारतीय टीम ने 2007 का टी20 विश्व कप और 2011 का वनडे विश्व कप जीता था, दोनों ही आईसीसी टूर्नामेंट में युवराज सिंह का बड़ा योगदान रहा था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: मोहाली में खेला जाएगा पहला T20 मैच, जानें कैसा है इस स्टेडियम का रिकॉर्ड

---विज्ञापन---

महेंद्र सिंह धोनी भी हैं फेवरेट

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मोईन अली के फेवरेट खिलाड़ी हैं। धोनी भारत के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को आईसीसी की तीनों ट्रॉफी दिलाई है। ऐसे में मोईन अली ने धोनी को भी अपना फेवरेट बताया है। इसके अलावा मोईन अली के 5वें फेवरेट खिलाड़ी भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली हैं। मोईन अली ने जिन 5 खिलाड़ियों का नाम बताया है, उनमें से सिर्फ एक विराट कोहली ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अभी भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

First published on: Jan 09, 2024 04:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola