'मैं रोहित शर्मा को T20 WC 2024 खेलते नहीं देखता, लेकिन विराट..' दिग्गज क्रिकेटर ने इन खिलाड़ियों के संन्यास की जताई आशंका

IND vs NZ Virat Kohli Rohit Sharma

IND vs NZ Virat Kohli Rohit Sharma

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेला गया टी20 वर्ल्ड कप 2022 समाप्त हो चुका हैं। इस वर्ल्ड कप में जहां इंग्लैंड ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया और दूसरी बार ये खिताब हासिल किया। वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत तो अच्छी हुई, लेकिन सेमीफाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद कई दिग्गज खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा समेत अन्य खिलाड़ियों के भविष्य पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने भारत के दिग्गज खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पनेसर के मुताबिक ये खिलाड़ी जल्द ले सकते हैं रिटायरमेंट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोंटी पनेसर ने भारतीय टीम के सेमीफाइनल के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि भारत ने इंग्लैंड को कोई फाइट नहीं दी और आसानी से जीतने दिया। पानेसर के मुताबिक इस प्रदर्शन के बाद टीम में कई रिटायरमेंट हो सकते हैं। उनके मुताबिक टीम के कप्तान रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और आर अश्विन को टीम बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं। उनके मुताबिक इन तीनों खिलाड़ियों की अब उम्र हो गई है और इन्हें युवा खिलाड़ियों के लिए जगह बनानी चाहिए।

विराट कोहली खेलेंगे 2024 का वर्ल्ड कप

एक तरफ जहां पनेसर ने रोहित की 2024 के वर्ल्ड कप को नहीं खेलने की संभावना जताई हैं वहीं उन्होंने कहा है कि विराट कोहली बेहद फीट हैं और अच्छे फॉर्म से भी गुजर रहे हैं इसीलिए वे अगला वर्ल्ड कप जरूर खेलेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि उम्र केवल एक नंबर है कोहली के लिए जिस रफ्तार से वो रन बनाते हैं वो लाजवाब है। बता दें कि कोहली ने 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में 276 रन बनाए हैं जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल है। वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ