हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंग्लैंड के क्रिकेटर रॉबिन दास पर लगा दुष्कर्म का आरोप, क्लब ने किया क्रिकेट खेलने से 'बैन'

Allegations Against Robin Das: इंग्लिश क्रिकेटर रॉबिन दास पर दुष्कर्म के कुछ गंभीर आरोप लगे हैं. अगस्त में इसी वजह से उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था और अब अगले महीने उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. उन पर जेल की तलवार लटक रही है.

विज्ञापन
इंग्लैंड के क्रिकेट पर लगे गंभीर आरोप (Image: X/Essex Cricket Screengrab)

Allegations Against Robin Das: इंग्लैंड के युवा क्रिकेटर रॉबिन दास पर कुछ गंभीर आरोप लगे हैं. जुलाई 2026 में उन पर यौन उत्पीड़न के इल्जाम लगे थे, जिस वजह से अब उन्हें कोर्ट में पेश होना पड़ेगा. बता दें कि रॉबिन दास इंग्लैंड में घरेलू क्रिकेट में एसेक्स के लिए खेलते हैं लेकिन आरोप लगने के बाद से ही वह टीम से सस्पेंड हैं. एसेक्स क्रिकेट क्लब ने साफ कर दिया है कि ECB, PCA और अन्य अधिकारियों के हाथ में अब यह मामला है. अगले महीने इन गंभीर आरोपों से जुड़े मामले में रॉबिन दास कोर्ट में पेश होंगे.

रॉबिन दास पर लगे गंभीर आरोप

24 साल के क्रिकेटर रॉबिन दास पर यौन उत्पीड़न के दो आरोप लगे हैं. इसी वजह से अब उन्हें 9 अक्टूबर को इनर लंदन क्राउन कोर्ट में पेश होना है. उन पर 23 जुलाई 2026 को आरोप लगे थे. ब्रिक्सटन में मार्च 2024 में एक महिला के साथ बलात्कार की रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके बाद रॉबिन को पिछले साल 27 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था. यह मामला गंभीर है और अगर वह दोषी पाए गए, तो उन्हें जेल भी हो सकती है.

मेट्रोपोलिटन पुलिस ने अपनी स्टेटमेंट में कहा, ‘वॉल्टहैम फोर्ट के क्वीन्स रोड के निवासी रॉबिन दस पर 23 जुलाई को बलात्कार के दो आरोप लगाए गए थे. उन पर यह आरोप 27 अगस्त 2025 को गिरफ्तारी के बाद लगे हैं. पीड़ित महिला को अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘वर्ल्ड कप जीतने में 17 साल नहीं लगे…’, टीम इंडिया के आलोचकों पर भड़के गौतम गंभीर, दिया करारा जवाब

एसेक्स ने अपनी स्टेटमेंट में क्या कहा?

एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने रॉबिन दास से जुड़े मामले पर बयान जारी किया. उन्होंने साफ कर दिया है कि आरोप लगने के बाद से ही उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. एसेक्स ने अपनी स्टेटमेंट में कहा, ‘एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब इस बात की पुष्टि करता है कि प्लेइंग स्टाफ का एक सदस्य, जो अभी क्लब के साथ कॉन्ट्रैक्ट में है, वह हाल ही में कोर्ट में क्लब के बाहर एक गंभीर मामले को लेकर पेश हुए थे.’

विज्ञापन

एसेक्स ने लिखा, ‘क्लब लगातार ECB, PCA, क्रिकेट अधिकारियों और खिलाड़ी से इस मामले को लेकर संपर्क में है, जिसमें सस्पेंशन भी शामिल है. क्लब सभी कानूनी प्रक्रिया और मार्गदर्शन का पालन करना जारी रखेगा. अभी कानूनी प्रक्रिया जारी हैं और क्लब इस समय किसी भी तरह की टिप्पणी करने में असमर्थ है.’

कैसा है रॉबिन दास का रिकॉर्ड?

रॉबिन दास बांग्लादेशी मूल के इंग्लिश क्रिकेटर हैं. फरवरी 2002 में जन्मे रॉबिन ने अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9 मैच खेले हैं और 25.15 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 327 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है. लिस्ट A क्रिकेट में रॉबिन दास ने 29 मैचों में हिस्सा लेते हुए 805 रन बनाए. सीमित ओवरों के इस प्रारूप में उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं. उन्होंने 21 जुलाई को मिडिलसेक्स के खिलाफ वनडे कप में अपना आखिरी मैच खेला था. इसके बाद से वह सस्पेंड चल रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की विदाई पक्की, BCCI ने किया ऐलान, जानिए कब खत्म होगा कार्यकाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola