Jacob Bethell: इंग्लैंड टीम के स्टार खिलाड़ी जैकब बेथेल ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में नाम कमाया है. IPL में वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं. जैकब अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं. वो अपने प्रदर्शन के लिए नहीं, बल्कि किसी और कारण से हाल ही में चर्चा का विषय बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वो एक भारतीय लड़की के साथ नजर आ रहे हैं. फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह बेथेल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड है.
जैकब बेथेल की भारतीय लड़की के साथ तस्वीर वायरल
सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें इंग्लैंड टीम के स्टार खिलाड़ी जैकब बेथेल किसी भारतीय लड़की के साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीर में बेथेल उस लड़की को गले लगा रहे हैं. दोनों की तस्वीरें साफ दिखाई नहीं दे रही हैं. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ऐसा अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
कौन हैं जैकब बेथेल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?
जैकब बेथेल की यह वायरल तस्वीर NotGuggs नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की गई है, जिसके बायो में Houseofankita नामक अकाउंट मेंशन है. Houseofankita भी NotGuggs अकाउंट को फॉलो करती हैं. ऐसे में फैंस यह दावा कर रहे हैं कि यह अंकिता का प्राइवेट अकाउंट है. इस सोशल मीडिया अकाउंट के अनुसार लड़की का पूरा नाम अंकिता पटेल है और सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं. अंकिता मुंबई में रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पेज पर कई सेलेब्रिटी की तस्वीरें हैं.
इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं जैकब बेथेल
जैकब बेथेल सिर्फ 22 साल के हैं और इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. वो वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं और अब टेस्ट क्रिकेट में भी लगातार प्रभावित कर रहे हैं. बेथेल ने अब तक इंग्लैंड के लिए तीनों प्रारूप मिलाकर 59 मैच खेले हैं और 1796 रन बनाए हैं. उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट का फ्यूचर माना जाता है.
ये भी पढ़ें:- 32 साल की उम्र में संन्यास, अब इस देश से खेलेगा भारतीय खिलाड़ी! रोहित शर्मा की कप्तानी में किया था डेब्यू
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
40 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines