Harry Brook: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक अभी IPL से बैन हैं. स्टार बल्लेबाज को IPL 2025 से नाम वापस लेने के बाद BCCI ने दो साल के लिए बैन कर दिया था. इसी वजह से ब्रूक अभी IPL नहीं खेल पा रहे हैं. इंग्लैंड के कप्तान ने अब दोबारा इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की इच्छा जताई है और इस बड़े टूर्नामेंट की जमकर तारीफ की. बता दें कि ब्रूक बैन के कारण IPL 2027 नहीं खेल पाएंगे और उन्हें अपने मौके का इंतजार करना पड़ेगा.
हैरी ब्रूक ने जताई वापसी की इच्छा
हैरी ब्रूक ने क्रिकइंफो से बात करते हुए IPL में वापसी की इच्छा जताई. उन्होंने कहा, 'हां, बिल्कुल. IPL एक शानदार प्रतियोगिता है और यहां खेलने का अनुभव एकदम अलग है. आप अगर वहां खेलते हैं, तो एक बेहतर खिलाड़ी बनकर ही बाहर निकलते हैं. इस तरह की प्रतियोगिता का हिस्सा बनना काफी अच्छा है और यह एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में मैं भविष्य में जरूर सोचूंगा.'
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- गंभीर-अगरकर के भी बॉस बनेंगे वीवीएस लक्ष्मण? BCCI जल्द सौंप सकती है बड़ी जिम्मेदारी
कब हटेगा ब्रूक से बैन?
हैरी ब्रूक ने IPL 2025 से नाम वापस लेने का फैसला किया था. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में बड़ी रकम में अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्होंने अंतिम समय पर मना कर दिया. BCCI के नए नियम के तहत, अगर कोई खिलाड़ी ऑक्शन में अपना नाम दर्ज कराता है और किसी टीम द्वारा चुना जाता है, तो उसके लिए खेलना अनिवार्य है.
---विज्ञापन---
चुने जाने के बाद अगर वह खेलने से मना करता है, तो उस पर दो साल का बैन लग जाता है. ब्रूक इसी कारण IPL 2026 और IPL 2027 से बैन हैं. वह IPL 2028 के लिए उपलब्ध हो जाएंगे और अगर वह ऑक्शन में अपना नाम देते हैं, तो टीमें उन पर बोली लगा सकती हैं. बता दें कि हैरी आखिरी बार IPL 2023 में SRH के लिए खेलते नजर आए थे, जहां उन्होंने 11 मैचों में 190 रन बनाए थे, जिसमें उनका एक शतक भी शामिल था.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: पहले टेस्ट में बारिश बन सकती है विलेन, जानिए गॉल के मौसम का हाल
---विज्ञापन---