इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले लगा झटका, चोट की वजह से यह गेंदबाज बाहर

Josh Tongue chris jordan

England vs New Zealand

England vs New Zealand: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी-20 सीरीज से पहले इंग्लिश टीम के तेज गेंदबाज जोश टंग चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन की टीम में वापसी हो गई है। जॉर्डन को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

जोश टंग की शानदार रही थी शुरुआत

बता दें कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार शुरुआत रही थी। उन्होंने अपने दो मैचों में आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड टेस्ट में 10 विकेट निकाले थे। ऐसे में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में भी टीम में शामिल किया गया था। लेकिन सीरीज से पहले ही वह चोटिल हो गए। इंग्लैंड के कप्तान जोश बटलर भी उनको लेकर प्रभावित थे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उनकी चोट आगे भी परेशान कर सकती है। ऐसे में वह न्यूजीलैंड के अलावा दूसरी सीरीज में भी टीम का हिस्सा होने पर संदेह है। बता दें कि इंग्लैंड की टीम भी विश्वकप की तैयारियों में जुटी है। 2019 का विश्वकप इंग्लैंड ने जीता था, ऐसे में इंग्लिश टीम के पास खिताब बचाने की चुनौती है।

क्रिस जॉर्डन को मिला मौका

विज्ञापन

जोश टंग के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड के ऑलराउंडर जोश टंग को टीम में शामिल किया गया है। जॉर्डन ने हाल ही में दं हड्रेड टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है ऐसे में उन्हें टीम में शामिल किया गया है। जॉर्डन इंग्लैंड के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी है। उन्होंने टी-20 में अब तक 96 विकेट लिए हैं और वह अपने 100 विकटों से महज चार विकेट दूर हैं। ऐसे में जॉर्डन सीरीज में यह उपलब्धि हासिल करना चाहेंगे।

ये भी देखें: Pak Vs Afg, 3Rd ODI : Pakistan Batsman Asia Cup से पहले फिर Fail

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ