T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया का धमाका, इंग्लैंड को 38 रन से थमाई करारी शिकस्त

IND W Defeated ENG W, 1st T20I: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड को बुरी तरह हरा दिया है. क्लेम्सफोर्ड में हुए इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने 38 रन से जीत अपने नाम की.

Team India Womens

टीम इंडिया ने जीता मैच

IND W Defeated ENG W, 1st T20I: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले टीमें अलग-अलग सीरीज खेलकर तैयारियां शुरू कर रही हैं. टीम इंडिया अभी इंग्लैंड दौरे पर है और दोनों के बीच पहला टी20 मुकाबला शानदार रहा. हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को 38 रन के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी. टीम इंडिया इंग्लैंड में वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली है और इस जीत के साथ उन्होंने टूर्नामेंट से पहले ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है.

विज्ञापन

टीम इंडिया ने रखा 189 रन का लक्ष्य

भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी की. कप्तान स्मृति मंधाना शून्य पर आउट हो गईं और शेफाली वर्मा भी 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. यास्तिका भाटिया और जेमिमा रॉड्रिग्स के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिली. भाटिया ने 40 गेंदों में 54 रन बनाए, जबकि जेमिमा ने 40 गेंदों में 69 रन की पारी खेली. अंत में दीप्ति शर्मा ने 13 गेंदों में 22 रन जड़कर भारत को 7 विकेट के नुकसान पर 20 ओवरों में 188 रन पर पहुंचा दिया. इंग्लैंड की ओर से लॉरेन बेल ने 3 विकेट झटके.

विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों ने मचाया तहलका

इंग्लैंड के सामने बड़ा स्कोर था और उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में ऐलिस कैप्सी आउट हो गईं. विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स ने 48 गेंदों में 67 रन की शानदार पारी खेली, वहीं हीथर नाइट ने 21 रन बनाए. 20 ओवर में इंग्लैंड की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना पाई. टीम इंडिया के लिए नंदिनी शर्मा ने 3 विकेट और क्रांति गौड़ ने 2 विकेट झटके. 38 रन से स्मृति मंधाना एंड कंपनी ने मैच जीता.

विज्ञापन

जेमिमा रॉड्रिग्स बनीं POTM

नंदिनी शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया, लेकिन जेमिमा रॉड्रिग्स ने मुश्किल समय में बल्लेबाजी की कमान संभाली. उन्होंने 69 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसकी वजह से टीम इंडिया बड़े स्कोर तक पहुंच पाई. इसी वजह से जेमिमा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ