ENG vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम तीसरे मैच की पहली पारी में सिर्फ 133 रनों पर ही सिमट गई थी. जिसके बाद इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 453 रन बना दिए थे. ऐसे में पाकिस्तान की टीम पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा था. ऐसे समय में पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम का कमबैक कराया है. जिससे अब पाकिस्तान की टीम से पारी से हार का खतरा बहुत ही कम हो गया है. पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. उनका साथ टीम के पूर्व कप्तान शान मसूद ने दिया है.
पाकिस्तान की टीम ने किया कमबैक
पहली पारी में 133 रनों पर ही सिमट गई पाकिस्तान की टीम को दूसरी पारी में भी बहुत ही खराब शुरुआत मिली. सैम अयूब और अब्दुल्ला शफीक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. पाकिस्तान की टीम ने बिना रन बनाए ही 2 विकेट गंवा दिया था. जिसके बाद युवा सलामी बल्लेबाज अजान अवैस ने पारी को संभाला और 59 रनों की बेहद अहम पारी खेली. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शान मसूद ने कमाल की बल्लेबाजी करके 95 रन बनाए. इन दोनों ही बल्लेबाजों ने इस दौरान आक्रामक रुख अपनाया.
खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान की टीम ने बर्मिंघम टेस्ट मैच के तीसरे दिन के दूसरे सेशन में 61 ओवर खेले हैं. जहां पर पाकिस्तान की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 267 रन बनाए हैं. हालांकि अभी भी पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड से पहली पारी में ही 53 रनों से पीछे है. कप्तान बाबर आजम 97 गेंदों में 65 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. वहीं शानदार फॉर्म में चल रहे सऊद शकील 20 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. पाकिस्तान की टीम फिलहाल बचे हुए लीड को भी उतरना चाहती है.
तीसरे दिन पाकिस्तान को करना होगा और बेहतर प्रदर्शन
बर्मिंघम टेस्ट के तीसरे दिन के बचे हुए ओवरों में पाकिस्तान की टीम को अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना होगा. बाबर आजम को लंबा इंतजार खत्म करके शानदार शतक जड़ना होगा. जिससे इंग्लैंड की टीम पर दबाव बनाया जा सके. हालांकि इसके लिए सऊद शकील को भी उनका साथ देना होगा. जिससे पाकिस्तान की टीम आखिरी पारी में इंग्लैंड को कम से कम 200 रनों का लक्ष्य दे सके.
ये भी पढ़ें: लंदन में विराट कोहली और एकनाथ शिंदे की मुलाकात, जानें दोनों के बीच क्या हुई बात
जहां पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने इस पारी में बेहतर प्रदर्शन किया है, तो इंग्लिश गेंदबाज ने निराश किया है. जोफ्रा आर्चर और जोश टंग बहुत ही थके-थके नजर आ रहे हैं. सिर्फ ऑली रॉबिन्सन ही लय में नजर आ रहे हैं. ऐसे में पाकिस्तान के पास भी अच्छा मौका है. रॉबिन्सन से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बचकर रहना होगा. हालांकि पाकिस्तान की टीम 0-2 से पहले ही सीरीज हार चुकी है.
ये भी पढ़ें: IPL 2027: CSK के नए हेड कोच को लेकर आया बड़ा अपडेट, महेंद्र सिंह धोनी के कारण हो रही है देरी
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
16 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
44 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines