ENG vs PAK Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें पाकिस्तान-इंग्लैंड टेस्ट मैच? जानें TV से मोबाइल तक की पूरी डिटेल्स
ENG vs PAK Live Streaming: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज (19 अगस्त) से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है. सीरीज का पहला टेस्ट लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां जानिए भारत में आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
ENG vs PAK 1st Test Live Streaming: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां उसे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज बुधवार, 19 अगस्त से होने जा रहा है. सीरीज का पहला टेस्ट लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जाएगा. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का हिस्सा है और दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है.
दोनों टीमें फिलहाल WTC फाइनल की रेस में काफी पीछे हैं. पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड 7वें स्थान पर, जबकि पाकिस्तान 8वें स्थान पर मौजूद है और इस सीरीज में जीत दोनों टीमों के लिए नई उम्मीद जगा सकती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं भारत में आप इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
---विज्ञापन---
सीरीज से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. वेस्टइंडीज दौरे पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में बाबर का ना खेलना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. उनकी गैरमौजूदगी में सलमान अली आगा पाकिस्तान की कप्तानी संभालेंगे.
वहीं, इंग्लैंड की टीम भी नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी. बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद जो रूट को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई है. दोनों ही टीमें पहले टेस्ट में जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी.
---विज्ञापन---
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट कब और कहां खेला जाएगा?
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 19 से 23 अगस्त तक हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा.
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट मैच कितने बजे शुरू होगा?
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का दिन का खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.
---विज्ञापन---
भारत में टीवी पर कहां देखें पाकिस्तान-इंग्लैंड टेस्ट मैच लाइव?
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा.
मोबाइल और लैपटॉप पर कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
भारतीय फैंस पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. सोनी लिव के जरिए आप मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस पर भी लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
---विज्ञापन---
MATCH DAY IN LEEDS! 🇬🇧🇵🇰 England and Pakistan are ready to renew their Test rivalry as the 1st Test gets underway at Headingley!
हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/ENG vs PAK Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें पाकिस्तान इंग्लैंड टेस्ट मैच? जानें TV से मोबाइल तक की पूरी डिटेल्स
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.