ENG vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बुरी तरह से फेल हो गई. जिसके कारण ही टीम को पारी और 103 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में बिना अपने नियमित कप्तान बाबर आजम के उतरी थी. बाबर इंजरी के कारण पहले टेस्ट मैच में नहीं खेले थे. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच अगस्त 27 से लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के सुपरस्टार बाबर आजम की वापसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
बाबर आजम दूसरे टेस्ट मैच में करेंगे कमबैक
इंजरी के कारण पहले टेस्ट मैच में बाबर आजम नहीं खेले थे. उनकी कमी टीम को खल रही थी. बल्लेबाजी में टीम दोनों पारियों में मिलाकर 320 रनों का भी आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई थी. इस बीच पाकिस्तान टीम के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. दरअसल पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले लॉर्ड्स में अभ्यास करना शुरू कर दिया है. बाबर के अभ्यास का वीडियो खुद लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट हुआ है.
---विज्ञापन---
स्टार बल्लेबाज बाबर के इस वीडियो के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि क्या 27 अगस्त से होने वाले मुकाबले में वो खेलेंगे या नहीं? हालांकि आजम अब खेलते हुए नजर आते हैं. पिछले मैच में पाकिस्तान का हाल देखने के बाद बाबर खुद भी थोड़ा रिस्क लेना चाहेंगे. बाबर के टीम में आने से इंग्लिश गेंदबाजों के ऊपर भी थोड़ा दबाव आएगा. अन्य पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया है.
फॉर्म में चल रहे हैं बाबर आजम
लंबे समय से टेस्ट फॉर्मेट में जूझ रहे बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उन्होंने 23 और नाबाद 58 रन बनाए थे. दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने 88 और नाबाद 24 रन बनाए थे. ऐसे में वो इंग्लैंड के खिलाफ भी दूसरे टेस्ट मैच में वो इससे भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. बाबर आजम अपने शतक का इंतजार भी इस मुकाबले में खत्म करना चाहेंगे.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: अनाया बांगर के लिए आई गुड न्यूज, ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी
लॉर्ड्स टेस्ट मैच में बाबर आजम की वापसी होने पर अजान अवैस को बाहर किया जा सकता है. वहीं अब्दुल्लाह शफीक को दोबारा सलामी बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है. बाबर दोबारा नंबर 4 पर ही बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. हालांकि इंग्लिश का आत्मविश्वास पहले टेस्ट मैच के और भी बढ़ गया है. ऐसे में वो दूसरे मैच में पाकिस्तान पर और आक्रामक हो सकते हैं.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: जो रूट ने नाइटक्लब में हथकड़ी विवाद पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
---विज्ञापन---