Jofra Archer Bouncer to Glenn Phillips: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ओवल में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. पहले दिन के आखिरी सेशन में एक मजेदार मोमेंट देखने को मिला. कीवी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स सनग्लासेस पहनकर बल्लेबाजी करने उतरे. इसी बीच इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने तीखी बाउंसर से फिलिप्स को चारों खाने चित कर दिया. इसके बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज का रिएक्शन देखने लायक था और फैंस के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ.
फिलिप्स को जोफ्रा ने बाउंसर से किया ढेर
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. उनके बल्लेबाजों को बढ़िया तरह से शुरुआत मिली लेकिन वो पारी को बड़ा बनाने में असफल रहे. नीचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए ग्लेन फिलिप्स ने आकर पारी को संभाला. पहले दिन के आखिरी सेशन में धूप तेज थी, इसी वजह से ग्लेन चश्मा (सनग्लासेस) लगाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. जोफ्रा आर्चर की गेंदों का भी वो डटकर सामना कर रहे थे.
अचानक जोफ्रा ने तीखी बाउंसर फेंकी, जो फिलिप्स के कान के पास से चली गई. कीवी बल्लेबाज गेंद से बचने की कोशिश में गिर गए. इससे पहले कि उनकी टीम चिंता करती, फिलिप्स ने डगआउट की ओर थंब्स-अप का इशारा करते हुए यह बताया कि सबकुछ ठीक है. फिलिप्स का बाउंसर पर रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है. यह देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- IPL 2027 की शुरुआती तारीख आई सामने! किस दिन होगा फाइनल? अगले सीजन को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
अर्धशतक के करीब हैं ग्लेन फिलिप्स
ग्लेन फिलिप्स पहले दिन के समापन तक क्रीज पर मौजूद थे. वो 74 गेंदों में 49 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. अपनी इस पारी में फिलिप्स ने 9 चौके जड़े हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने पहले दिन 77 ओवरों में 7 विकेट खोकर 291 रन बनाए हैं. फिलिप्स पर दूसरे दिन बड़ा स्कोर बनाने और कीवी टीम की पारी संभालने का दबाव होगा. इंग्लिश टीम का मुख्य लक्ष्य ग्लेन का विकेट होगा, क्योंकि उनके आउट होने के बाद न्यूजीलैंड टीम ज्यादा समय मैदान पर नहीं टिक पाएगी.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: टीम इंडिया की जीत के बावजूद गिल-गंभीर की हुई आलोचना! पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उठाए सवाल
संबंधित खबरें
रोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
11 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
12 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines