हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs NZ: जीत की कगार पर इंग्लैंड, गेंदबाजों ने मचाया हाहाकार, बैकफुट पर आई कीवी टीम

ENG vs NZ, Day 2: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में गेंदबाजों का बोलबाला रहा है और दूसरे दिन के अंत के साथ इंग्लैंड टीम अब जीत की कगार पर नजर आ रही है.

विज्ञापन
जीत के करीब ENG टीम

ENG vs NZ, Day 2: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच अब तक काफी ज्यादा रोमांचक साबित हुआ है. पहले दिन 16 विकेट गिरे थे और दूसरे दिन भी कुछ ऐसा ही हाल रहा. दूसरे दिन के समापन तक मैच अपने अंत के करीब पहुंच चुका है. इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है और न्यूजीलैंड के लिए यहां से रन चेज बिल्कुल आसान नहीं रहने वाला है. तीसरे दिन मैच का नतीजा निकल सकता है.

दूसरे दिन इंग्लैंड ने मचाया कोहराम

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच में गेंदबाजों का पूरी तरह से दबदबा नजर आया है. पहले दिन कुल 16 विकेट गिरे थे और दूसरे दिन भी कुछ ऐसा ही हाल रहा. दिन के समापन के साथ 17 और विकेट गिर गए. दूसरे दिन की शुरुआत में न्यूजीलैंड टीम 6 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाकर खेल रही थी.

कीवी टीम 113 रनों पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिंसन ने 5 विकेट अपने नाम किए. इंग्लैंड 27 रन की लीड के साथ बल्लेबाजी करने उतरा और वो 226 रन बना सके. इंग्लैंड के लिए एमिलियो गे ने 95 गेंदों में 57 रन की जोरदार पारी खेली, वहीं जेमी स्मिथ ने 39 रन बनाए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- गंभीर-गिल का बड़ा दांव! अफगानिस्तान के खिलाफ 23 साल के खतरनाक ऑलराउंडर का डेब्यू

न्यूजीलैंड के लिए नाथन स्मिथ ने 6 विकेट झटके. इंग्लैंड ने 27 रन की बढ़त और दूसरी पारी में 226 रन के साथ 254 रन का लक्ष्य सामने रखा. न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. दिन के समापन तक 11.5 ओवरों में कीवी टीम ने 36 रन पर 3 विकेट गंवा दिए.

विज्ञापन

तीसरे दिन मैच का नतीजा आना तय!

न्यूजीलैंड को अब जीत के लिए 218 रन की जरूरत है, जबकि मैच में अभी तीन दिन शेष हैं. हालांकि, अब उनके हाथ में सिर्फ 7 विकेट बचे हैं. इंग्लैंड को जीत के लिए अपनी सटीक गेंदबाजी जारी रखनी होगी. जिस तरह मैच में गेंदबाजों का बोलबाला रहा है. ऐसा लग रहा है कि तीसरे दिन ही मैच समाप्त हो जाएगा और इंग्लैंड को जीत मिलेगी.

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, AFG सीरीज के लिए फिट हुआ धाकड़ ऑलराउंडर! ‘हिटमैन’ पर सस्पेंस बरकरार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola