ENG vs IRE: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं ये मुकाबला मेलबर्न के एमसीजी (MCG) स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (w/c), एलेक्स हेल्स, डेविड मालन, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।
अभी पढ़ें – IND vs NED: सिडनी में टीम इंडिया को दिया गया ठंडा और खराब खाना, खिलाड़ियों ने आईसीसी से की शिकायत
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (c), लोर्कन टकर (w), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, फिओन हैंड, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल
जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी इंग्लैंड
इंग्लैंड ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को पर्थ (Perth) में हराया था। विश्व कप से पहले भी, वे ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हरा चुके हैं, दोनों के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली गई जिसे इंग्लिश टीम ने 2-0 से अपने कब्जे में कर लिया था।
आयरलैंड को श्रीलंका से मिली थी करारी हार
आयरलैंड ने अपने ग्रुप में अच्छा प्रदर्शन किया है। वेस्टइंडीज को हराकर आयरलैंड ने सुपर 12 के लिए क्वालिफाई किया। हालांकि, आयरिश टीम को श्रीलंका के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
अभी पढ़ें – IND vs PAK: ‘मैं चाहता हूं विराट कोहली T20 से संन्यास ले लें’, शोएब अख्तर की अजीब सलाह
लाइव स्ट्रीमिंग
इंग्लैंड vs आयरलैंड के बीच मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। जबकि दोनों टीमों के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार पर उपलब्ध होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
29 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines