IND vs PAK: 'मैं चाहता हूं विराट कोहली T20 से संन्यास ले लें', शोएब अख्तर की अजीब सलाह
Edited By Pushpendra Sharma

shoaib akhtar virat kohli
Edited By Pushpendra Sharma

shoaib akhtar virat kohli
नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ छोटी दिवाली पर बड़ा धमाका किया था। उनकी इस पारी की दुनियाभर में गूंज सुनाई दे रही है। इस बीच पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का एक बयान सामने आया है। अख्तर ने कहा, “मैं चाहता हूं कि वह T20i से संन्यास ले लें क्योंकि मैं नहीं चाहता कि वह अपनी पूरी ऊर्जा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाएं। अगर उसने आज की तरह अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल किया, तो वह एकदिवसीय मैचों में तीन शतक बना सकते हैं।”
अभी पढ़ें – ENG vs IRE: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
खचाखच भरे एमसीजी स्टेडियम में कोहली ने दबाव की स्थिति में 53 गेंदों पर 82 रन बनाकर टीम इंडिया को धमाकेदार जीत दिलाई। रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कोहली की पारी की प्रशंसा करते हुए इसे “उनके जीवन की सबसे बड़ी पारी” करार दिया। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘मेरे हिसाब से वह इस तरह खेले क्योंकि उन्हें कॉन्फिडेंस था कि वह ऐसा करेगा। “वह तीन साल से फॉर्म से बाहर थे, उन्होंने रन नहीं बनाए। उससे उसकी कप्तानी छीन ली गई और कई लोगों ने उससे बहुत सी बातें कहीं।” अख्तर ने आगे कहा, “लोगों ने उनके परिवार को भी इसमें घसीटा, लेकिन उन्होंने ट्रेनिंग जारी रखी और दिवाली से ठीक एक दिन पहले उन्होंने अपनी पारी में पटाखा फोड़ डाला।”
अभी पढ़ें – IND vs NED: सिडनी में टीम इंडिया को दिया गया ठंडा और खराब खाना, खिलाड़ियों ने आईसीसी से की शिकायत
उन्होंने कहा, “उन्होंने फैसला किया कि यह जगह और यह मंच उनकी वापसी के लिए बिल्कुल सही है। राजा वापस आ गया है और वह धमाकेदार वापसी कर रहा है और मैं वास्तव में उसके लिए खुश हूं। वह एक महान क्रिकेटर है।”
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: