2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-विराट? कप्तान शुभमन गिल के इस बयान ने मचाई खलबली!

Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली को फैंस 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहते हैं. फैंस उनकी जगह को लेकर चिंतित रहते हैं. अब कप्तान शुभमन गिल ने इशारों-इशारों में उनके फ्यूचर को लेकर बड़ा हिंट दिया.

Rohit Sharma-Virat Kohli

रोहित-विराट को लेकर गिल का बयान (Image: AI Generated)

Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली पिछले एक दशक से भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं. उन्होंने हर एक प्रारूप में टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है. अभी दोनों सिर्फ वनडे खेलते हैं और उनका फोकस वर्ल्ड कप 2027 पर है. रोहित शर्मा और विराट कोहली के फ्यूचर को लेकर फैंस हमेशा ही चिंतित रहते हैं. सभी उन्हें 2027 का वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन यह सिलेक्शन कमेटी और कप्तान के फैसले पर निर्भर करेगा. अब कप्तान शुभमन गिल ने रोहित-विराट के फ्यूचर को लेकर इशारों-इशारों में बड़ा अपडेट दिया.

विज्ञापन

रोहित-विराट को लेकर गिल का बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए. इसी बीच उन्होंने विराट-रोहित के टीम पर प्रभाव को लेकर बात की. गिल ने साफ कर दिया कि दोनों भारतीय दिग्गज आगे भी वनडे टीम का अहम हिस्सा बने रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘विराट भाई और रोहित भाई, दोनों ही पिछले एक दशक में भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप का अहम हिस्सा रहे हैं. वो हमारी टीम का मुख्य हिस्सा रहेंगे.’

विज्ञापन

कप्तान शुभमन गिल ने आगे कहा, ‘वह दोनों जो अनुभव और स्किल्स लेकर आते हैं, वो टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. हमने देखा है कि पिछले एक दशक में उन्होंने अलग-अलग परिस्थितियों में क्या किया है. उन्होंने अलग-अलग मैचों, टूर्नामेंटों और मौकों पर लगातार रन बनाए हैं.’

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ बदले के इरादे से उतरेंगे रोहित-विराट

इंग्लैंड ने भारतीय टीम को पांच मैचों की T20I सीरीज में 4-0 से हरा दिया. टीम इंडिया इस श्रृंखला में पूरी तरह से संघर्ष करती हुई नजर आई और अब वनडे टीम पर हार का बदला लेने का दबाव है. अच्छी बात यह है कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे. अब ये दोनों जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने और T20I श्रृंखला में मिली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ