ENG vs IND 4th T20I Pitch Report: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम होने वाला है, ऐसे में रोमांचक मैच होने की पूरी संभावना है. टीम इंडिया इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज को जिंदा रखना चाहेगी तो वहीं इंग्लिश टीम इस मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. ब्रिस्टल का ये मैदान बेहद ही खास है और टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर की किस्मत इस मैदान पर पलट सकती है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के लिए पिच का हाल कैसा होने वाला है.
बल्लेबाज मचा सकते हैं ब्रिस्टल में धमाल
ब्रिस्टल काउंटी मैदान पर ज्यादातर बल्लेबाजों की मौज देखने को मिलती है. इस मैदान को हाई स्कोरिंग माना जाता है. इस मैदान की बाउंड्री छोटी हैं और मैदान का औसत स्कोर 184 है. टॉस जीतने वाले कप्तान इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हैं और बड़ा स्कोर लगाने की कोशिश करते हैं. साल 2022 में इंग्लिश टीम ने 2022 में 234 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया था. गेंदबाजों के लिए इस पिच पर शुरुआत में उछाल और स्विंग देखने को मिलती है लेकिन समय के साथ बल्लेबाजी आसान हो जाती है.
ब्रिस्टल में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?
ब्रिस्टल काउंटी मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड फिलहाल अच्छा नजर आ रहा है. टीम ने अब तक केवल एक ही टी20 मुकाबला खेला है, जिसमें 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी. साल 2018 में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा ने शतक जड़ा था और टीम इंडिया ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया था.
दोनों टीमों के फुल स्क्वाड
टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और वरुण चक्रवर्ती.
इंग्लैंड टीम:हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सन्नी बेकर.
ये भी पढ़िए- LSG के स्टार तेज गेंदबाज ने रिटेन होने से किया मना! मिनी ऑक्शन में जाने का किया फैसला, जानें कारण