डेब्यू मैच में दिखा वैभव सूर्यवंशी का बेखौफ अंदाज, आर्चर-टंग की पहली गेंद पर जड़े गगनचुंबी छक्के, दुनिया हैरान!

Vaibhav Sooryavanshi on Debut: वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में डेब्यू करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. इसी के साथ उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर दुनियाभर के गेंदबाजों के मन में खौफ भी भर दिया है. उन्होंने पहले ही मैच में बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की है.

AI Generated Image

AI Generated Image

Vaibhav Sooryavanshi on Debut: 15 साल के स्टार वंडर किड वैभव सूर्यवंशी ने आखिरकार इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर लिया है. वो भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन चुके हैं. आईपीएल में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करने के बाद अब बारी इंटरनेशनल मंच की थी. इसकी शुरुआत भी वैभव ने अपने चिर परिचित अंदाज में ही की. इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहली पारी को वैभव ज्यादा बड़ा तो नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने एक अद्भुत कारनामा जरूर किया है.

विज्ञापन

स्पीड से नहीं डरते वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के ऐसे गेंदबाजों की गेंद पर छक्के जड़े जो कि लगातार 150 kmph की रफ्तार से गेंदबाजी करने का दम रखते हैं. उन्होंने डेब्यू मैच में जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद पर छक्का जड़ अपने इरादे साफ कर दिए तो वहीं इसके बाद जोश टंग की भी पहली गेंद पर उन्होंने गगनचुंबी छक्का जड़ा. वैभव की इस अद्भुत क्षमता को देख पूरा स्टेडियम झूम उठा. वैभव ने अपनी पहली पारी में 10 गेंदों का सामना करते हुए 14 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 140 की स्ट्राइक के 2 जबरदस्त छक्के देखने को मिले. 

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में दिखा चुके हैं अपना दम

वैभव सूर्यवंशी ने बीते एक साल में काफी क्रिकेट खेला है. आईपीएल में दुनिया भर के दिग्गज गेंदबाजों के सामने उनका बल्ले जिस तरह गरजा था वो बेहतरीन था. वो टूर्नामेंट में हर किसी को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को अकेले दम पर प्लेऑफ तक पहुंचाया था ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा. इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के बाद उनकी अग्निपरीक्षा होगी. उनको लगातार रन बनाने होंगे नहीं सवाल खड़े होने में देर नहीं लगती.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ