दलीप ट्रॉफी डेब्यू पर नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, सिर्फ 8 रन बनाकर लौटे पवेलियन

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने दलीप ट्रॉफी डेब्यू पर बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके. नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वॉटर फाइनल में ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए वैभव सिर्फ 6 गेंदों पर 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि, आउट होने से पहले उन्होंने लगातार दो चौके लगाए.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 2 चौके लगाए (Pic Credit- AI)

Duleep Trophy 2026, Vaibhav Sooryavanshi: भारत के युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में अपने डेब्यू पर बल्ले का कमाल नहीं दिखा पाए. आईपीएल और टी20 इंटरनेशनल में धमाल मचाने वाले वैभव से दलीप ट्रॉफी में धमाकेदार पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह जल्द ही पवेलियन लौट गए. नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए वैभव ने सिर्फ 6 गेंदों का सामना किया और महज 8 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें बिश्वोरजीत कोंथौजम ने आउट किया. हालांकि, आउट होने से पहले उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए लगातार दो चौके लगाए, लेकिन वह अपनी पारी को ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रख पाए.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी 8 रन बनाकर हुए आउट

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के लिए दलीप ट्रॉफी में डेब्यू उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के लिए ओपनिंग करने उतरे उपकप्तान वैभव ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दो गेंदों पर लगातार चौके लगाए. उन्होंने बिश्वरजीत कोंथौजम के खिलाफ पहला चौका मिडविकेट की ओर फ्लिक कर लगाया, जबकि अगली गेंद पर उन्होंने तेज कट लगाकर चौका जड़ दिया. इसके बाद उन्होंने एक डॉट गेंद खेली.

विज्ञापन

वहीं, अगली गेंद पर वैभव तेज शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गली में खड़े फील्डर ने उनका कैच पकड़ लिया. इस तरह वैभव अपनी पहली दलीप ट्रॉफी पारी 6 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. पहली पारी में फ्लॉप होने के बाद अब वैभव मैच की दूसरी पारी में अपने बल्ले से धमाल मचाना चाहेंगे.

ईस्ट जोन की खराब शुरुआत

बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (CoE) ग्राउंड-2 में खेले जा रहे इस मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर ईस्ट जोन को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. हालांकि, ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन की शुरुआत अच्छ नहीं रही. वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिमन्यु ईश्वरन पारी की शुरुआत करने उतरे, लेकिन दोनों ओपनर जल्द ही पवेलियन लौट गए. वैभव ने 8 रन बनाए, जबकि ईश्वरन 15 रन बनाकर आउट हो गए. खबर लिखे जाने तक ईस्ट जोन का स्कोर 20 ओवर में 2 विकेट पर 97 रन है. फिलहाल सुदीप कुमार घरामी 36 रन और कुमार कुशाग्रा 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs SL: जीत के बाद भी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुआ बड़ा बदलाव, सरांश जैन को मिला डेब्यू का मौका

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

नॉर्थ ईस्ट जोन: रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), किशन लिंगदोह, आशीष थापा, अर्पित सुभाष भटेवरा (विकेटकीपर), कंगाबम प्रियोजीत सिंह, जोसेफ लालथनखुमा, फेइरोइजम जोतिन, आकाश चौधरी, इमलीवती लेमतुर, बिश्वोरजीत कोंथौजम, तेची नेरी.

ईस्ट जोन: ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, अनुकूल रॉय, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिजीत के सरकार.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ