Duleep Trophy 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में छाए हुए हैं. 15 साल के सूर्यवंशी अब सुपरस्टार बन गए हैं. दलीप ट्रॉफी 2026 में भी सूर्यवंशी ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए सूर्यवंशी ने फाइनल मुकाबले की पहली पारी में साउथ जोन के खिलाफ बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. लेकिन उससे भी ज्यादा वो वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें 12 हजार फैंस उनके लिए दिवाने नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में 15 वर्षीय वैभव का क्रेज देखने को मिल रहा है.
वैभव सूर्यवंशी का चेन्नई में दिखा क्रेज
सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें 12 हजार फैंस सिर्फ उनके लिए दिवाने नजर आए. फैंस स्टेडियम में सिर्फ वैभव का ही नाम चिल्लाते हुए नजर आए. जिस स्टेडियम में तिलक वर्मा, ईशान किशन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, देवदत्त पडिक्कल जैसे इंटरनेशनल क्रिकेट नजर आ रहे थे. वहां पर वैभव सबसे ही फेवरेट नजर आ रहे थे. जिसके कारण ही इस खिलाड़ी की क्रेज अब साफ नजर आ रहा है.
अपने फैंस का ये प्यार देखकर वैभव से भी नहीं रहा गया. जिसके कारण ही वो स्टेडियम में फैंस के पास और बहुत ज्यादा लोगों को उन्होंने ऑटोग्राफ भी दिया. घरेलू क्रिकेट में कुछ ऐसा ही क्रेज इससे पहले 20 जनवरी 2025 को देखने को मिला था. जब विराट कोहली दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने पहुंचे थे. उससे पहले 15 हजार फैंस सचिन तेंदुलकर को देखने के लिए 2013 में पहुंचे थे. उन दोनों सुपरस्टार खिलाड़ियों के बाद अब वैभव को देखने के लिए फैंस घरेलू क्रिकेट का मुकाबला देखने पहुंचे हैं.
बल्ले के साथ भी वैभव सूर्यवंशी ने किया अच्छा प्रदर्शन
क्वार्टर फाइनल में बल्ले के साथ वैभव सूर्यवंशी फेल हो गए थे. लेकिन उसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में 2 विकेट हासिल किया था. जिसके कारण ही वो छा गए थे. जिसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले में वैभव ने बल्ले से कमाल किया था. ईस्ट जोन की टीम का फाइनल में खेलने का एक बड़ा कारण सूर्यवंशी भी थे. वैभव ने सेमीफाइनल मुकाबले की दोनों ही पारियों में बहुत ही कमाल की पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026: फाइनल मैच का पहला दिन रहा ईस्ट जोन की टीम के नाम
फाइनल मुकाबले की बात करें तो पहली पारी में वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में ही 44 रनों की छोटी लेकिन बेहद अहम पारी खेली है. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का भी जड़ा था. वैभव ने साउथ जोन के गेंदबाजों को शुरू से ही दबाव में रखा था. जिसके कारण ही वो अन्य बल्लेबाजों के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. अंत में वैभव की पारी ईस्ट जोन के बहुत ज्यादा काम आई है.
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026: फाइनल मुकाबले के पहले दिन इन 5 खिलाड़ियों का दिखा दबदबा, जीत लिया फैंस का दिल
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
8 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines