Duleep Trophy 2026: फाइनल मुकाबले के पहले दिन इन 5 खिलाड़ियों का दिखा दबदबा, जीत लिया फैंस का दिल
Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें आमने-सामने हैं. इस मुकाबले के पहले दिन ईस्ट जोन के 5 खिलाड़ियों ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है.

Duleep Trophy 2026: ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में आमने-सामने हैं. जहां पर ईस्ट जोन की टीम का पहले दिन दबदबा देखने को मिला है. टॉस जीतकर टीम ने पहले दिन ही अपना दबदबा बना लिया है. जिसके कारण ही तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन की टीम मैच में बहुत ही पीछे रह गई है. ईस्ट जोन की ओर से कुल 5 खिलाड़ियों ने पहले दिन बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. इसमें सभी बल्लेबाज ही नजर आ रहे हैं. (Pic Credit- Screengrab)
अभिमन्यु ईश्वरन
2 / 6सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने फाइनल मुकाबले में भी बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. ईश्वरन ने 86 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी खेली है. इस दौरान अभिमन्यु ने 10 चौके और 1 छक्का भी जड़ा. ईश्वरन ने बहुत ही शानदार बल्लेबाजी करते हुए 83.72 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. (Pic Credit- ANI)
वैभव सूर्यवंशी
3 / 615 साल के वैभव सूर्यवंशी अपना पहला दलीप ट्रॉफी फाइनल खेल रहे हैं. सूर्यवंशी ने इस मैच में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में बेहद अहम 44 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यवंशी ने 5 चौके और 1 शानदार छक्का जड़ा है. सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट इस दौरान 118.92 का रहा है. सूर्यवंशी ने साउथ जोन के गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा. (Pic Credit- ANI)
कुमार कुशाग्र
4 / 6उभरते हुए बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने भी इस मुकाबले में अपनी गहरी छाप छोड़ी है. कुशाग्र ने 75 गेंदों में नाबाद 63 रन बनाए हैं. इस पारी के दौरान कुमार ने 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. कुशाग्र ने 84 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. अब दूसरे दिन भी कुशाग्र बल्लेबाजी करने वाले हैं. ऐसे में उनके पास दूसरे दिन शानदार शतक जड़ने का सुनहरा मौका है. (Pic Credit- ANI)
शिखर मोहन
5 / 6नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे शिखर मोहन ने भी बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. मोहन ने 120 गेंदों में 85 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने भी बहुत ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 9 चौके और 3 शानदार छक्के भी जड़े. मोहन ने इस दौरान 70. 83 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. मोहन कुछ अहम साझेदारियों का हिस्सा रहे. (Pic Credit- ani)
ईशान किशन
6 / 6ईस्ट जोन टीम के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है. कप्तान किशन ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 135 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए हैं. इस दौरान किशन ने 14 चौके और 1 छक्का जड़ा है. किशन अब दूसरे दिन भी बल्लेबाजी करने उतरेंगे. जहां पर वो दोहरा शतक जड़ना चाहेंगे. (Pic Credit- X)



















