Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल को शुरू होने में अब सिर्फ कुछ घंटे ही बाकी है. ऐसे में इस फाइनल मुकाबले से फैंस की उम्मीदें भी बढ़ गई थी. पिछले कुछ दिनों से ये रिपोर्ट्स आ रही थी कि फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज केएल राहुल, सुपरस्टार मोहम्मद सिराज और उभरते हुए बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान तिलक वर्मा ने साफ कर दिया कि इस मुकाबले में केएल राहुल नहीं खेलते हुए नजर आने वाले हैं.
क्यों केएल राहुल नहीं खेलने वाले हैं फाइनल?
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में फैंस केएल राहुल को खेलते हुए देखना चाहते थे. टीम इंडिया के चयनकर्ता भी राहुल को खेलते हुए देखना चाहते थे. जिसके कारण ही उन्हें टीम से जुड़ने के लिए कहा गया था. लेकिन दैनिक जागरण के मुताबिक राहुल इस मैच में नहीं खेलना चाहते थे. जिसके कारण ही उन्होंने सिलेक्टर्स और बीसीसीआई दोनों के ही सामने अपना पक्ष रखा और उन्होंने न खेलने के लिए मना लिया. जिसके कारण ही राहुल नहीं खेलने वाले हैं.
टीम इंडिया अब सितंबर के शुरूआती दिनों में सिर्फ टी-20 मैच ही खेलने वाली है. जहां पर राहुल टीम का हिस्सा ही नहीं है. ऐसे में वो अब सितंबर 27 को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समय में राहुल फिलहाल अपने परिवार को समय देना चाहते हैं. जिससे वो न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले आराम कर सके और अपनी बेटी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सके. बता दें कि राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था.
राहुल के लिए बहुत ही अहम है न्यूजीलैंड दौरा
वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के बाद टीम इंडिया अक्टूबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है. जहां पर टीम को 5 टी-20, पांच वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. राहुल वनडे और टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में वो न्यूजीलैंड दौरे पर 7 मैच खेलने वाले हैं. इस दौरे पर राहुल को बल्ले से बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करना होगा. हाल के समय में वनडे फॉर्मेट में भी उनका प्रदर्शन गिरा है. जिसके कारण ही उनके ऊपर दबाव भी आ गया है.
ये भी पढ़ें: सुरेश रैना ने खोला रिटायरमेंट का राज, बताया धोनी का हैरान कर देने वाला रिएक्शन
भारतीय टीम को अगले आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना है, तो राहुल का रन बनाना बहुत ही अहम है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का टेस्ट में हालिया रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है. ऐसे में भारतीय टीम उसे सुधारना चाहेगी. ऐसी स्थिति में टीम को सभी पारियों में अच्छी शुरुआत चाहिए होगी. जिसके लिए फिलहाल कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर राहुल की तरफ ही देख रहे होंगे.
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026: 14 बार की चैंपियन साउथ जोन की ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11, राहुल नहीं खेलेंगे फाइनल
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
24 mins agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
32 mins agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
36 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
1 hr agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
1 hr agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
2 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
4 hrs ago'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines