Ishan Kishan: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर मुकाबले के 2 दिन ईस्ट जोन की टीम का ही दबदबा नजर आ रहा है. ईस्ट जोन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. अब टीम ने दूसरे दिन 700 रनों का भी आंकड़ा पार कर लिया है. इस दौरान ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने बहुत ही कमाल की पारी खेली है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने बहुत ही प्यारा पोस्ट किया है.
अदिति हुंडिया ने की ईशान किशन की तारीफ
फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन टीम के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बहुत ही शानदार पारी खेली है. किशन ने 334 गेंदों में 270 रन बनाए हैं. किशन ने जब शतक पूरा किया तो उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए लिखा, ‘मेहनत और शान से कमाया हुआ जोरदार शतक.’ जिसके बाद जब किशन ने 250 रनों का आंकड़ा पार किया, तो हुंडिया ने दोबारा स्टोरी लगाई.
जिसमें उन्होंने किशन की तारीफ में कहा, ‘चेन्नई की चिलचिलाती गर्मी में 250 रन. कुछ पारियां रनों से मापी जाती हैं, ये पारी हिम्मत से. ईशु, तुम पर गर्व है.’ जिसके बाद उन्होंने रेड हर्ट की इमोजी भी लगाई है. सोशल मीडिया पर फिलहाल उनका ये पोस्ट बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. जब भी ईशान अपने करियर में कुछ भी बड़ा हासिल करते हैं, तो अदिति खुलकर उसकी तारीफ करती हुई नजर आती हैं. दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
किशन की पारी के कारण मजबूत स्थिति में ईस्ट जोन
ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी 270 रनों की इस पारी में 30 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 80.84 का रहा है. बता दें कि बहुत ज्यादा थकान के कारण ही किशन इस पारी में तिहरा शतक जड़ने से चूक गए. कप्तान किशन का साथ देते हुए कुमार कुशाग्र ने भी 101 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही मुकाबले में साउथ जोन की टीम बहुत ज्यादा पिछड़ गई.
ये भी पढ़ें: केविन पीटरसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा पद
सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रनों की पारी खेली. जिसके बाद शिखर मोहन ने भी अहम 85 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने भी 44 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. अंत में अनुकूल रॉय ने भी 45 रन बनाए. जिसके कारण ही ईस्ट जोन की टीम ने पहली पारी में 163 ओवरों में 708 रन बनाए हैं. साउथ जोन के लिए त्रिपुराना विजय ने 4 विकेट अपने नाम किया. वहीं चामा वी मिलिंद और श्रेयस गोपाल तो भी 2-2 सफलता मिली.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी कप्तान को ICC ने दी सजा, भारत के खिलाफ इशारा करना पड़ गया महंगा
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
50 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
8 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines